सिवनी

सिवनी महाविद्यालय में पर्यावरण शिक्षण पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

Seoni 11 March 2025
सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सिवनी की इको-क्लब इकाई के माध्यम से ऐप्को द्वारा संचालित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों को पेंच नेशनल पार्क भ्रमण कराया गया था जहां पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कंपटीशन का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रवि शंकर नाग के संरक्षण में एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. पूनम अहिरवार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कंपटीशन के अंतर्गत की गई सुंदर फोटोग्राफी की प्रदर्शनी का आयोजन लगातार महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण, वन्य जीव संरक्षण, अपनी जिले की जैव-विविधता को समझने एवं उसके संरक्षण हेतु प्रेरित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को जैव विविधता और वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में करीब से देखने उनके व्यवहार और क्रियाकलापों के बारे में जानने का अवसर प्राप्त हो रहा है। एवं अपनी पेंच नेशनल पार्क की जैव विविधता को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है जिससे भविष्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

पेंच नेशनल पार्क भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वनस्पति की बहुत सी प्रजातियों के साथ-साथ वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियां जैसे चीतल, सांभर, नीलगाय, हाथी, तेंदुआ, मोर, बायसन और प्रवासी पक्षियों को करीब से देखा और स्वयं उनकी फोटोग्राफी भी की फोटोग्राफी में प्रथम स्थान अंकित ठाकुर की फीडिंग मदर वाली फोटोग्राफ को मिला द्वितीय स्थान रवीना मसराम एवं तृतीय स्थान आयुष नायक ने प्राप्त किया कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रचार डॉ रवि शंकर नाग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की इस एग्जीबिशन में “इको-क्लब” एवं महाविद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगणो और अधिकारी कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!