पुलिस का बड़ा खुलासा : तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा, 1.30 लाख का मशरूका जब्त
Seoni, 18 September 2025
सिवनी यशो:- कान्हीवाड़ा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने और नगद 4,000 सहित कुल 1.30 लाख का मशरूका जब्त किया गया है।
घटना का विवरण
फरियादी इमरान अंसारी, निवासी बाजार चौक रोड, भोमा ने 10 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितम्बर को वह अपने परिवार सहित भीमगढ़ में साढू के बीसवें के कार्यक्रम में गया था।
अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखे जेवर व 25,000 नगद चोरी हो गए थे।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े के मार्गदर्शन में थाना कान्हीवाड़ा की टीम ने जांच शुरू की।
आरोपियों की गिरफ्तारी
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 18 सितम्बर को पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा—
-
अफरोज उर्फ बिजली उर्फ मारी पिता सलीम खान (20 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी
-
आमिर खान पिता सफिक खान (21 वर्ष), निवासी अशोक वार्ड बुधवारी बाजार, सिवनी
-
एक अपचारी बालक
पूछताछ में आरोपियों ने इमरान अंसारी के घर में नकबजनी करना स्वीकार किया और छिपाए गए गहनों की जानकारी दी।
बरामद मशरूका
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जब्त किया :
-
एक सोने की अंगूठी
-
एक सोने का मंगलसूत्र (पेंडल सहित)
-
20 नग सोने की मणी
-
एक एप्पल iPhone
-
नगद 4,000
कुल मिलाकर लगभग 1.30 लाख मूल्य का माल बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष पन्द्रे सहित उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सउनि संजय कुमार यादव, प्र.आर. नंदूलाल उइके, सत्यकुमार इनवाती, फूलवंत धुर्वे, आरक्षक शिवकुमार करपे, गौरीशंकर परते, धर्मेन्द्र धुर्वे, सुरेश चौहान, गजेन्द्र समरिते, देवेन्द्र मर्रापा और हिमान्चल की सराहनीय भूमिका रही।



