मध्यप्रदेशसिवनी

वीरांगना महासभा ने सिवनी की दो वीरांगनाओं को किया सम्मानित, नारी शक्ति सम्मान से गौरवान्वित हुआ ज़िला

सिवनी की सविता गौतम को नारी रत्न सम्मान और ख़ुशहाली चौहान को नारी शक्ति सम्मान

सिवनी Seoni, 18 September 2025
सिवनी यशो:-  अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना महासभा द्वारा वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में देश के 22 राज्यों सहित अमेरिका और नेपाल से आई वीरांगनाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सिवनी ज़िले की दो वीरांगनाओं को विशेष सम्मान मिला।

  • प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सविता गौतम को नारी रत्न सम्मान

  • जिला अध्यक्ष श्रीमती ख़ुशहाली चौहान को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सिवनी ज़िले के लिए गौरव का क्षण रहा।

समारोह में बुरहानपुर की श्रीमती अंजली चौहान और सतना की श्रीमती शिखा सिंह बनाफर को रानी शक्ति सम्मान दिया गया। वहीं सतना की मिस साउथ एशिया यूनिवर्स 2025 विजेता मिनाक्षी सिंह को रानी पद्मावती अवार्ड से अलंकृत किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ।

  • अमेरिका से पधारी श्रीमती रम्भा सिंह को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

  • डॉ. रश्मि सिंह बैस को राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की श्रीमती वंदना सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

मध्यप्रदेश को मिले सम्मानजनक स्थान पर अंतरराष्ट्रीय वीरांगना महासभा के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डॉ. मानस सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

https://sharpbharat.com/information/jamshedpur-veerangana-mahasabha-election/549030/#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button