Thu, 12 Nov 2026 | 06:50:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! बालाघाट में छलका राज्यपाल डॉ. बिसेन का अपनापन, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! बालाघाट में छलका राज्यपाल डॉ. बिसेन का अपनापन, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बिरसा मुंडा जयंती : जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 05:42 pm / Post views : 3

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन
शेयर करें:

18 से 20 नवंबर तक लगेंगी जनजातीय गौरव चौपाल, महापौर विक्रम अहके बोले—जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और सर्वांगीण विकास भाजपा की प्रतिबद्धता

Chhindwara, 12 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की गई। इसी क्रम में इस वर्ष 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार एवं जनजातीय समाज के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय महापुरुषों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजनों एवं तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इवनाती ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर प्रदेश के प्रत्येक जनजातीय विकासखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार तथा 16 नवंबर को खंडवा में प्रदेश स्तरीय आयोजन होंगे। 15 नवंबर के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भव्य सांस्कृतिक जुलूस एवं रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। प्रत्येक जिले में दो से तीन किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक रैली निकालने की भी योजना है।

उन्होंने बताया कि 12 एवं 13 नवंबर को जिला स्तर पर बैठकों के माध्यम से कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं एवं देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान तथा दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होंगे।

विद्यालयों एवं छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर आधारित निबंध, भाषण, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला एवं अन्य गतिविधियां शामिल रहेंगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें