Thu, 12 Nov 2026 | 07:41:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में!

वेटलिफ्टिंग : नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 12:56 pm / Post views : 3

नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह
शेयर करें:

सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ग में किया क्वालीफाई, 15 नवंबर को इंदौर में मध्यप्रदेश टीम के चयन के लिए आजमाएंगे दमखम

Chhindwara, 12 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले की खेल प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा के दो होनहार वेटलिफ्टर हर्ष धामने और जिज्ञासा बघेल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मध्यप्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में निर्धारित क्वालीफाइंग वजन उठाकर सब-जूनियर वर्ग के लिए अगले चरण में प्रवेश किया है।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ छिंदवाड़ा द्वारा 11 नवंबर को वर्ल्डवाइड जिम, वीआईपी रोड में जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग चयन ट्रायल आयोजित किया गया। संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस की अध्यक्षता में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रविकांत अहिरवार ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से हर्ष धामने एवं जिज्ञासा बघेल का चयन मध्यप्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में निर्धारित क्वालीफाइंग वजन उठाकर अपनी प्रतिभा साबित की।

चयन ट्रायल के दौरान अतिथि के रूप में पंडित राम शर्मा, इंद्रजीत सिंह बैस, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रांत अहिरवार, जावेद खान एवं गोविंद चौहान उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया में रेफरी के रूप में सलीम खान, पूजा तिवारी एवं विक्रांत अहिरवार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वहीं ऑफिशियल्स के रूप में आदित्य तिवारी, हरिओम नामदेव एवं राजा बुनकर उपस्थित रहे।

चयन ट्रायल के लिए हरिओम नामदेव को कोच तथा पूजा तिवारी को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर को इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहां 15 नवंबर को मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है।

छिंदवाड़ा के इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। जिला वेटलिफ्टिंग संघ ने हर्ष धामने और जिज्ञासा बघेल को आगामी चयन ट्रायल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें