कमलनाथ-नकुलनाथ की विचारधारा और विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने ली सदस्यता, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुआ आयोजन
Chhindwara, 12 November 2026
छिंदवाड़ा यशो:- हर्रई क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में दुर्गेश बेलवंशी एवं उनकी पत्नी सोनम बेलवंशी भी शामिल रहे। पति-पत्नी सहित युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने को क्षेत्र में संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई के अध्यक्ष रामजी उईके के नेतृत्व में आयोजित इस सदस्यता कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी, विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी, पूर्व विधायक प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा एवं प्रमेन्द्र बंटी साहू सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस संगठन से जुड़कर पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। सदस्यता कार्यक्रम के माध्यम से हर्रई क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती और युवा भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अपना प्रयास जारी रखा।