Mon, 02 Nov 2026 | 08:03:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत झांसी में कलचुरी भवन भूमिपूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन छात्र से मारपीट के मामले में छात्रावास अधीक्षक अभिषेक नाग निलंबित शराब दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं के समर्थन में आईं पूर्व सांसद नीता पटेरिया, बोलीं—उनका विरोध जायज नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र मंदिर प्रबंधन विवाद: उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण पर समिति ने बनाई आगे की रणनीति मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत झांसी में कलचुरी भवन भूमिपूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन छात्र से मारपीट के मामले में छात्रावास अधीक्षक अभिषेक नाग निलंबित शराब दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं के समर्थन में आईं पूर्व सांसद नीता पटेरिया, बोलीं—उनका विरोध जायज नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र मंदिर प्रबंधन विवाद: उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण पर समिति ने बनाई आगे की रणनीति

अपेक्स बैंक चेयरमैन : संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 02, 2026 07:17 pm / Post views : 3

संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव
शेयर करें:

अपेक्स बैंक चेयरमैन ने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों से किया संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे के संगठन निर्माण के संघर्ष को किया याद, सहकारिता और सर्वसमावेशी विकास पर दिया जोर

Seoni, 02 November 2026

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव सोमवार को सिवनी जिले के प्रवास पर पहुंचे। वे यहां आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन की ऐतिहासिक यात्रा, कार्यकर्ताओं की भूमिका, वैचारिक प्रतिबद्धता और सहकारिता के महत्व को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

mahendra-singh-yadav-meena-bisen-bjp-seoni-3-6ae89408db2f4.webp

श्री महेंद्र सिंह यादव ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान स्वरूप तक की संगठनात्मक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे कई पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं का संघर्ष, त्याग और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा रही है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के समय से ही चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन का विस्तार करना भी रहा है। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे नेतृत्वकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में संगठन को आगे बढ़ाया।

एक समय भाजपा को दो सांसदों वाली पार्टी कहकर राजनीतिक विरोधियों द्वारा उपहास का विषय बनाया जाता था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सिद्धांतों से समझौता किए बिना निरंतर परिश्रम किया और संगठन को व्यापक जनाधार प्रदान किया।

mahendra-singh-yadav-meena-bisen-bjp-seoni-4-6ae894201c724.webp

कुशाभाऊ ठाकरे के संघर्ष से सीखने की जरूरत

श्री यादव ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के साथ जुड़े पुराने संगठनात्मक अनुभवों और प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उस दौर में संगठन के पास संसाधनों का अभाव था। ग्वालियर, भिंड और लहार जैसे क्षेत्रों में कार्यकर्ता सीमित साधनों के बीच संगठन की गतिविधियां संचालित करते थे।

उन्होंने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार ठाकरे जी के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को आवागमन से लेकर बैठक की व्यवस्था तक स्वयं करनी पड़ती थी।

एक छोटी सी दुकान पर ठाकरे जी को बैठाकर कार्यकर्ता बैठक की व्यवस्था करने में जुट जाते थे और बाद में फर्श बिछाकर सीमित संख्या में लोगों के बीच संगठन की बैठक आयोजित होती थी।

उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे संगठन शिल्पियों का अपना कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं था। उनका संपूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित था।

mahendra-singh-yadav-meena-bisen-bjp-seoni-1-6ae8943bdd6c9.webp

ऐसे वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज भाजपा का विशाल संगठन खड़ा हुआ है। वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को इस इतिहास और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

डिजिटल सदस्यता से संगठन को मिला नया विस्तार

श्री यादव ने भाजपा के सदस्यता अभियान में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाते थे। सदस्यता के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता था और सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया के माध्यम से संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय होती थीं। समय के साथ तकनीक का उपयोग करते हुए सदस्यता अभियान को व्यापक स्वरूप दिया गया।

अमित शाह जी के नेतृत्व में मिस्ड कॉल आधारित सदस्यता अभियान चलाया गया, जिससे करोड़ों लोगों का डिजिटल डाटा तैयार हुआ। इसके बाद पुराने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता का सत्यापन करने और नए सदस्यों से संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं के योगदान की जानकारी तेजी से सामने आती है। संगठन का स्वरूप और कार्यक्षेत्र लगातार विस्तृत हुआ है, लेकिन तकनीक और संसाधनों के विस्तार के साथ संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता भावना को बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

व्यक्ति नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि

श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की वास्तविक पहचान किसी व्यक्ति, पद या सत्ता से नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और संगठन से होती है।

व्यक्ति विधायक, सांसद, मंत्री या जिलाध्यक्ष बन सकता है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान भाजपा का कार्यकर्ता होना है। हमें यह समझना चाहिए कि संगठन की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं, बल्कि सामूहिक परिश्रम और समर्पण से प्राप्त होती हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि पद अथवा टिकट की व्यक्तिगत अपेक्षा पूरी नहीं होने पर भी संगठन के प्रति निष्ठा और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होनी चाहिए।

संगठन किसी एक व्यक्ति से बड़ा है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर सामूहिक हित में काम करे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और संगठन को अपना मंदिर मानकर कार्य करने की भावना ही उसकी वास्तविक शक्ति है।

वरिष्ठों का सम्मान और समर्पण संगठन के संस्कार

श्री यादव ने संगठनात्मक संस्कारों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में कई बार पद और प्रतिष्ठा का प्रदर्शन अधिक दिखाई देता है। मंच, कार्यक्रम और फोटो से अधिक महत्वपूर्ण संगठन की परंपराओं तथा वरिष्ठों के सम्मान को बनाए रखना है।

जो कार्यकर्ता वर्षों से संगठन के लिए संघर्ष करते हुए आज वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे हैं, उनके अनुभव और योगदान का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने समर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी समूह में एक व्यक्ति को आगे बढ़ाने अथवा जिम्मेदारी सौंपने की आवश्यकता होती है, तो इसके पीछे अन्य लोगों का सहयोग और त्याग भी जुड़ा होता है।

संगठन में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है। इसलिए कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे को सम्मान देने, सहयोग करने और अवसर प्रदान करने की भावना होनी चाहिए। यही संस्कार संगठन को मजबूत बनाते हैं।

हर वर्ग की चिंता और विकास में सबकी भागीदारी ही सहकारिता

सहकारिता के मूल भाव को रेखांकित करते हुए महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग की चिंता करनी चाहिए और यह विचार करना चाहिए कि विकास की प्रक्रिया में हम किस प्रकार सहयोगी बन सकते हैं।

यही भावना व्यक्ति और संगठन दोनों को ऊंचाइयां प्रदान करती है। हर व्यक्ति प्रत्येक काम नहीं कर सकता, लेकिन विकास और समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति में हर व्यक्ति का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है।

उन्होंने कहा कि जब सभी लोग अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार योगदान देते हैं, एक-दूसरे का सहयोग करते हैं और सभी को समान सम्मान मिलता है, तभी सामूहिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

यही सहकारिता का वास्तविक अर्थ है। सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने, सबकी आवश्यकताओं को समझने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की भावना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित करना ही मजबूत एवं समावेशी विकास का आधार है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने महेंद्र सिंह यादव के सिवनी प्रवास, जिला कार्यालय आगमन एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन की परंपराओं, विचारधारा और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस सौजन्य भेंट के पश्चात श्री यादव भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, श्री आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल एवं कप्तान सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश पवार एवं श्रीमती कल्पना मर्सकोले, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष