जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने जारी की सूची, हरई मंडल की जिम्मेदारी रजनीश श्रीवास्तव को सौंपी
Chhindwara, 31 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा जिले के 20 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।
ये नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं प्रदेश महामंत्री तथा छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सोलंकी के निर्देशानुसार की गई हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, जिला संगठन प्रभारी श्री आदित्य शुक्ला एवं किसान मोर्चा छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी श्री राजेश पवार का अनुमोदन प्राप्त हुआ।
इन 20 मंडलों में बनाए गए अध्यक्ष
किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में छिन्दी से सिरनलाल उइके, सिंगोड़ी से राजू चंद्रवंशी, अमरवाड़ा ग्रामीण से श्याम चंद्रवंशी, सुरलाखापा से ऋषि ठाकुर, अमरवाड़ा नगर से रघुनाथ बंजारा, बटकाखापा से दीपक सूर्यवंशी, हरई से रजनीश श्रीवास्तव, शिवपुरी से गणेश राय, परासिया नगर से मुकेश जोहर, पटपड़ा से सुनील यदुवंशी, उमरेठ से धनराज पवार, जुन्नारदेव नगर से सुनील कुमार पवार, तामिया से ईश्वर परतेती, जुन्नारदेव ग्रामीण से संतोष साहू, दमुआ नगर से रवि यदुवंशी, खमारपानी से मूलचंद सोनमेहर, चौरई नगर से अशोक शर्मा, चौरई ग्रामीण से हरवंश रघुवंशी, बिछुआ से हिम्मतराम सोनी तथा कुंडा से हरिप्रसाद वर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों से जिले में किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने तथा किसानों के बीच संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई जा रही है।