Sat, 31 Oct 2026 | 11:28:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती मरघट के पास शराब दुकान पर जनआक्रोश का विस्फोट! तीन ठिकाने बदले, फिर भी नहीं थमा विरोध; विधायक मुनमुन ने महिलाओं को दिया समाधान का भरोसा लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिशें देशहित में नहीं, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र : विनोद गोटिया रजनीश श्रीवास्तव बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई सिवनी के जम्बो सीताफल ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 1.25 टन की पहली खेप दुबई रवाना गौर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन साल बाद जमीन से निकलीं 68 हड्डियां और सींग रिहायशी इलाके में मौत का सामान! 22 बोरियों में सुतली बम सहित ढाई लाख के पटाखे जब्त मरघट में सजाई जुए की फड़, पुलिस की दबिश में 3 गिरफ्तार; 2 फरार पुड़िया बनाकर बेचता था गांजा, 1.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा ने 20 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की, संगठन को नई मजबूती मरघट के पास शराब दुकान पर जनआक्रोश का विस्फोट! तीन ठिकाने बदले, फिर भी नहीं थमा विरोध; विधायक मुनमुन ने महिलाओं को दिया समाधान का भरोसा लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिशें देशहित में नहीं, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र : विनोद गोटिया रजनीश श्रीवास्तव बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों लोगों ने दी बधाई सिवनी के जम्बो सीताफल ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 1.25 टन की पहली खेप दुबई रवाना गौर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन साल बाद जमीन से निकलीं 68 हड्डियां और सींग रिहायशी इलाके में मौत का सामान! 22 बोरियों में सुतली बम सहित ढाई लाख के पटाखे जब्त मरघट में सजाई जुए की फड़, पुलिस की दबिश में 3 गिरफ्तार; 2 फरार पुड़िया बनाकर बेचता था गांजा, 1.2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 31, 2026 10:37 pm / Post views : 6

निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है : विनोद तिवारी
शेयर करें:

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर, 265 लोगों ने उठाया लाभ

Chhindwara, 31 October 2026

छिंदवाड़ा यशो:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शंकर नगर परतला स्थित संकल्प पब्लिक स्कूल में विशाल नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, छिंदवाड़ा द्वारा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 265 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संदीप अग्निहोत्री ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, समाजसेवी श्री विजेंद्र भार्गव, सुश्री आराधना शुक्ला, डॉ. लता नागले, श्री अनुज चौकसे, श्री विजय वर्मा एवं डॉ. डी.एस. चौरे उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी नि:शुल्क सेवाएं

शिविर में शहर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम बारंगे, सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या खरे तथा मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भोला यादव ने नागरिकों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी : विनोद तिवारी

मुख्य अतिथि श्री विनोद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है। स्वास्थ्य सेवा समाज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के ऐसे प्रयास समाज के लिए अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा भाव दोनों आवश्यक हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। 265 नागरिकों की सहभागिता के साथ यह आयोजन जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उपयोगी पहल साबित हुआ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें