कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, सेवा पखवाड़ा गतिविधियाँ और आवास योजना पर कलेक्टर ने की समीक्षा।
Seoni 15 September 2025
सिवनी यशो :- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने नामांतरण, अभिलेख सुधार एवं बंटवारे जैसे राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर समयसीमा में निपटान के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने रक्तदान शिविर,
हेल्थ कैंप,
प्राकृतिक कृषि व नरवाई प्रबंधन जागरूकता,
स्वच्छता कार्यक्रम, स्कूलों में जनजागरूकता तथा नमो पार्क की तैयारियों पर दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि सेवा पखवाड़े की गतिविधियाँ व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से आयोजित हों और अधिकतम जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्थाओं पर भी आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में धान उपार्जन पंजीयन केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने
, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में धीमी प्रगति पर संबंधित सीएमओ को नोटिस देने तथा
आंगनवाड़ी भवन व वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने धरती आबा अभियान के अंतर्गत
आयुष्मान कार्ड,
राशन कार्ड,
जनधन खाते एवं पेंशन जैसी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभांवित करने के निर्देश दिए।
https://adiprasaran.tribal.gov.in/dhartiaabaabhiyan/man.aspx



