WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

रबी फसल की बोवनी का कार्य चल रहा तेजी से

किसानों को खाद, पानी और पर्याप्त बिजली की दरकार
गेहूं-सरसों का रकबा बढ़ा, 3.71 लाख हेक्टेयर में रबी फसल
नहरों से हो रही सिंचाई, टूटे बिजली के खंभे और बिजली लाइनों ने बढ़ाई मुश्किल
इस वर्ष गेंहूँ की बोवनी 2.68 लाख हेक्टेयर, चना 51 हजार हेक्ट., मटर, 12 हजार हेक्ट.,मसूर 15 हजार हेक्ट.,तिवड़ा 2 हजार हेक्ट., सरसों 20 हजार हेक्ट., अलसी 3 हजार हेक्ट.,गन्ना 1500 हेक्ट. में बोवाई का लक्ष्य है ।

सिवनी यशो:- जिले में रबी फसल की बोवनी का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ है । जिले में 3.71 लाख हेक्टेयर में रबी रबि फसल की बोवनी संभावित है । दीपावली त्यौहार और विधानसभा चुनाव मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानी का काम तेज हो गया है । दीपावली के पर्व और चुनाव के कारण कृषि कार्य के लिये मजदूरों की उपलब्धता कम थी बोवनी की गति धीमी थी परंतु अब बोवनी का काम तेज हो गया है । गेहूं, चना, मटर, सहित अन्य रबी फसलों की बुवाई के कार्य को किसान तेजी से करने में जुटे है । फिलहाल 50 प्रतिशत रबी फसलों की बुवाई हो चुकी है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान गेहूं, चना सहित दलहनी व तिलहनी फसलों की बोवनी के लिए अनुकूल मौसम हैं। पिछले साल 3.48 लाख हेक्टेयर रकबे में बोवनी हुई थी, इस साल रबी फसलों का रकबा 3.71 लाख हेक्टेयर तय किया गया है। पिछले साल 2.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोवनी हुई थी। इस साल गेहूं का रकबा बढ़ाकर 2.68 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है। अभी तक 67 प्रतिशत क्षेत्रफल में बोवनी का काम पूरा हो गया है। बोवनी का काम तेज होने से यूरिया-डीएपी सहित दूसरे उवर्रक की मांग बढ़ गई है। वहीं जिन किसानों की बोवनी हो चुकी है उन्हें सिंचाई के लिये पानी नहर से पानी का इंतजार है । हालाकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में उवर्रक का पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। नहर व निजी जल स्त्रोतों से किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ गई है। वहीं कहीं-कहीं खेतों में बिजली के खंभे और तार टूटे होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने खेतों की क्षतिग्रस्त लाइनों की सुधारने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।

तिलहन फसल की बोवनी पूरी

जिले में तिलहनी फसलों की बोवनी काम पूरा हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार इस साल 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में चना, 12 हजार हेक्टेयर में मटर, 16 हजार में मसूर, 20 हजार में सरसों, 3 हजार अलसी और एक हजार हेक्टेयर में गन्ना फसल बोवनी का लक्ष्य रखा है।तिलहन फसल सरसों और अलसी की बोवनी का काम शत प्रतिशत हो गया है। वहीं 84 प्रतिशत दलहनी फसलों की बोवनी हो चुकी है। जबकि रबी मुख्य फसल गेहूं की बोवनी का काम 60 प्रतिशत पूरा हो गया है।

यूरिया नकद खरीद रहे किसान

नकद में यूरिया-डीएपी खरीदने सहकारी समितियों में किसानों की कतार लग रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसान सहकारी समिति में ऋण में परमिट पर मिलने वाला यूरिया खाद लेने की बजाए डबल लाक केंद्रों व सहकारी समितियों में नकद में खाद लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अभी 15-20 दिनों की फसल हुई है। अभी कहीं भी फसलों में रोग व अन्य कोई समस्या की बात सामने नहीं आई है।

इनका कहना है

फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से किसानों को पानी मिल रहा है। बोवनी का काम तेजी से चल रहा है। जिले में 67 प्रतिशत रबी फसलों की बोवनी का काम पूरा हो गया है, उर्वरक का पर्याप्त स्टाक है।
प्रफुल्ल घुड़ेश्वर, सहायक संचालक
कृषि कल्याण विभाग सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!