छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राकेश पाल केवलारी, विजय उईक लखनादौन से प्रत्याशी घोषित :भाजपा की पाँचवी सूची जारी

मौसम बिसेन, प्रदीप जासवाल, संपत्तियाँ उईके भी विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी घोषित

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने आज शनिवार को अपनी पाँचवी सूची जारी कर दी है इस सूची में सिवनी जिले की दो विधानसभाएं केवलारी एवं लखनादौन के लिये भी प्रत्याशी घोषित कर दिये गये है आज जारी सूची में भाजपा ने 92 उम्मीदवारों के नामो का एलान किया है इसमें केवलारी विधानसभा से केवलारी के वर्तमान विधायक राकेश पाल सिंह को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है । जबकि लखनादौन विधानसभा से विजय उईके को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है । पिछले चुनाव में केवलारी विधानसभा से राकेश पाल सिंह ने कांग्रेस के रजनीश सिंह को चुनाव में पराजित किया था इस बार भी कांग्रेस से रजनीश सिंह हरवंश सिंह ठाकुर ही प्रत्याशी है । लखनादौन विधानसभा से विजय उइके भी दूसरी बार प्रत्याशी प्रत्याशी बनाये गये है पिछले चुनाव में विजय उईके कांग्रेस के योगेन्द्र बाबा से चुनाव हार गये थे ।
इस सूची में बालाघाट विधानसभा से श्रीमती मौसम बिसेन को प्रत्याशी घोषित किया गया है वे पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंंगी श्रीमती बिसेने पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पुत्री है । वारासिवनी विधानसभा से प्रदीप जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। श्री जायसवाल को भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है वे पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी रहे है परंतु कांग्रेस की सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया गया था और इसके पहले वे कांग्रेस से विधायक भी रह चुके थे परंतु कांग्रेस ने उन्हें 2018 में टिकिट नहीं दिया था उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था 2018 के चुनाव कांग्रेस ने संजय सिंह को कांग्रेस से टिकिट दिया था । इसी प्रकार मंडला जिले की मंडला विधानसभा से भाजपा ने पूर्व राज्यसभा संासद संपत्तिया उईके को प्रत्याशी बनाया है संपत्तियाँ उईके जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी है परंतु विधानसभा का चुनाव वे पहली बार लड़ रही है ।
आज जारी हुई भाजपा की 92 प्रत्याशियों वाली सूची के बाद भाजपा के कुल 228 प्रत्याशी घोषित हो चुके है दो विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित होना शेष है । 17 नवंबर को प्रदेश में वोटिंग होगी। उसके पहले प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपने एक या दो सीट को छोड़कर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए सत्ताशीन भाजपा ने अपने 228 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है तो वहीं मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इनमें से दोनों ही पार्टियों ने अपने कुछ नाराज चेहरों को खुश करने की कोशिश की तो दल-बदल कर आए नेताओं को भी टिकट बांटे गए। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मची रही।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2023/10/PRESS-RELEASE-5th-List-of-BJP-candidate-for-General-Election-to-the-Leiglsative-Assembly-of-Madhya-Pradesh-on-21.10.2023.pdf” title=”PRESS RELEASE–5th List of BJP candidate for General Election to the Leiglsative Assembly of Madhya Pradesh on 21.10.2023″]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button