WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में ‘सप्तशक्ति संगम’ मातृशक्ति सम्मेलन भव्य एवं अविस्मरणीय रूप से संपन्न

विद्यालय के भव्य, नवीन एवं संस्कार-सुगंधित परिसर में मातृशक्ति के 350 से अधिक सदस्याओं ने राष्ट्रभाव, मातृशक्ति जागरण और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में किया गरिमामयी सहभाग।

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु मंदिर (केशवकुंज) भैरोगंज, सिवनी के नवीन एवं पावन भवन में “द्वितीय मातृशक्ति सम्मेलन — सप्तशक्ति संगम” का भव्य, अनुशासित तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।  नितिन चौधरी (व्यवस्थापक एवं विद्या भारती महाकौशल प्रांत सह सचिव) के प्रेरक निर्देशन तथा  ओमप्रकाश यादव (प्राचार्य) के मार्गदर्शी सान्निध्य में आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 350 मातृशक्ति एवं बहिनों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता करते हुए राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक गौरव तथा मातृशक्ति जागरण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ 

पारंपरिक तिलक-वंदन, पुष्पगुच्छ और दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षिकाओं द्वारा मंगल दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरे परिसर में स्नेह, सद्भावना और संस्कारित वातावरण की सुगंध फैल गई।

अतिथियों का स्वागत एवं भूमिका

संयोजिका श्रीमती सविता विश्वकर्मा दीदी ने सौम्य और प्रभावी शैली में अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

 कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने वाले अतिथि 

मुख्य अतिथि डॉ. आराधना राजपूत (प्राचार्या, म.ल.बा. शास. उ.मा. विद्यालय सिवनी)
अध्यक्ष डॉ. पुष्पा तेकाम (अध्यक्ष, महाकौशल वनांचल शिक्षा न्यास एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ)
विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता उपाध्याय, श्रीमती शुभांगी पटेवार दीदी
मुख्य वक्ता श्रीमती गोमती ठाकुर (जिला मंत्री, भा.ज.पा.)
द्वितीय वक्ता श्रीमती अंजली मिश्रा (जिला बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति)

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग

सप्तशक्ति संगम’ गीत — श्रीमती विभा परमार दीदी एवं सुश्री साक्षी राहंगडाले द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति
 सुभाषित वाचन — श्रीमती गायत्री सोलंकी दीदी द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा का संदेश
झांकी प्रस्तुति — वीरांगनाओं की प्रेरणादायक, राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत सजीव झांकी, जिसे मातृशक्ति ने खड़े होकर सराहा।

 विद्यालय से सहभागिता एवं सीख

 प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में मातृशक्ति का उत्साहपूर्ण सहभाग, विजेताओं का सम्मान
 विद्यापीठ द्वारा फीडबैक फॉर्म के माध्यम से मातृशक्ति के मूल्यवान अभिमत प्राप्त किए गए

 संकल्प का भावपूर्ण क्षण

विभाग संयोजिका श्रीमती सरिता आंधवान दीदी द्वारा मातृशक्ति को राष्ट्र-निर्माण, परिवार-संस्कार और समाज सेवा के सामूहिक संकल्प से दीक्षित किया गया — यह क्षण पूरे आयोजन में सबसे भावनात्मक, शक्तिदायी और प्रेरक रहा।

 संचालन एवं व्यवस्थाएँ

पूरे कार्यक्रम का संयत व सुरुचिपूर्ण संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर दीदी एवं श्रीमती मनीषा दीदी ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में  शिवांशु गठोरिया,  शैलेन्द्र पटले आचार्य , समस्त दीदीगण एवं सेवक परिवार का समर्पित सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!