मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

सिवनी: जिला ब्राह्मण समाज 6 फरवरी को आयोजित करेगा यज्ञोपवीत संस्कार, प्रतिभा सम्मान और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

बरघाट रोड स्थित नंदीकेश्वर धाम में वैदिक यज्ञोपवीत संस्कार, मेधावी छात्रों का सम्मान और निशुल्क चिकित्सा शिविर

Seoni 04 February 2026
सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज द्वारा बरघाट रोड स्थित नंदीकेश्वर धाम में माता राजराजेश्वरी एवं भगवान परशुराम जी के मंदिर प्रांगण में 6 फरवरी 2026 को यज्ञोपवीत संस्कार, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर

इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में निम्नलिखित चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे: डॉ. भूपेंद्र मिश्रा (होम्योपैथिक), डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. उमेश पाठक (मनोरोग), डॉ. नितिन कतरी, डॉ. धर्मेश ठाकुर, डॉ. शिवराज ठाकुर, डॉ. अंजलि भारद्वाज और डॉ. राजेश सनोडिया। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

यज्ञोपवीत संस्कार और प्रतिभा सम्मान

सिवनी ब्राह्मण समाज यज्ञोपवीतयज्ञोपवीत कार्यक्रम में वैदिक पद्धति से ब्राह्मण बटुकों का संस्कार संपन्न कराया जाएगा।

साथ ही, 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को रजत पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक अपील

जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/kanpur/video-kanapara-yajaniapavata-sasakara-sa-gaja-kashhamada-thava-mathara-bsata-pacama-para-samahaka-upanayana-anashhathana-sapanana-2026-01-23

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!