Fri, 27 Nov 2026 | 01:48:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

वन चेतना केंद्र : पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 26, 2026 04:59 pm / Post views : 5

पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर
शेयर करें:

सोलर लाइट और पम्प इंस्टॉलेशन के साथ रिपेयरिंग का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण, वन क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

Seoni, 26 November 2026

सिवनी / खवासा यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर स्थित वन चेतना केंद्र में स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोजित 45 दिवसीय सोलर लाइट एवं पम्प इंस्टॉलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को संपन्न हो गया। एक अक्टूबर से संचालित इस आवासीय प्रशिक्षण में बफर क्षेत्र के 19 युवाओं ने हिस्सा लेकर सोलर सिस्टम की स्थापना और मरम्मत का व्यावहारिक कौशल सीखा।

pench-khawasa-buffer-solar-training-19-youth-6b08655777d4f.webp

उप संचालक ने युवाओं से किया संवाद

समापन कार्यक्रम में पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए व्यावहारिक कौशलों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से चर्चा करते हुए बताया कि इस हुनर के माध्यम से वे भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तलाश सकते हैं।

इससे पूर्व 3 नवंबर 2026 को क्षेत्र संचालक ने भी युवाओं के साथ परिचर्चा कर कौशल विकास के महत्व और भविष्य में सौर ऊर्जा प्रणालियों की बढ़ती उपयोगिता के संबंध में मार्गदर्शन दिया था।

आठ गांवों के 19 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

इस आवासीय प्रशिक्षण में खवासा के 5, रुखड़ के 4, कर्माझिरी के 2, अरी के 2, गुरमतारा के 2 तथा खमारपानी, कुंभपानी, घाटकोहका और कुरई के एक-एक युवा शामिल हुए। इस प्रकार बफर क्षेत्र के आठ गांवों के कुल 19 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

योग से शुरुआत, फिर थ्योरी और प्रायोगिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण की दिनचर्या प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास से शुरू होती थी। इसके बाद सैद्धांतिक कक्षाएं आयोजित की जाती थीं। प्रशिक्षणार्थियों को पेंच क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सोलर पम्प एवं सोलर सिस्टम के इंस्टॉलेशन और रिपेयरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण को आवासीय स्वरूप में संचालित करते हुए प्रबंधन की ओर से प्रतिभागियों को दोनों समय का भोजन, नाश्ता, यूनिफॉर्म और आवश्यक उपकरणों की टूल किट उपलब्ध कराई गई।

रोजगार के साथ वन संरक्षण में भी मिलेगी मदद

45 दिवसीय कौशल उन्नयन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बफर क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को तकनीकी हुनर प्रदान कर रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल से युवा सोलर लाइट और पम्प इंस्टॉलेशन एवं मरम्मत का काम कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधन विकसित होने से वनों पर निर्भरता और मानवीय दबाव कम करने तथा मानव-वन्यप्राणी द्वंद्व को घटाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।