Fri, 27 Nov 2026 | 01:48:55 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

ड्रोन प्रशिक्षण : अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 26, 2026 04:33 pm / Post views : 7

अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित
शेयर करें:

AI तकनीक, थर्मल इमेजिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से लैस ड्रोन से वन्यजीवों की गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर, वन अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Seoni, 26 November 2026

सिवनी यशो:- वन एवं वन्यजीव संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से वन क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पेंच टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने नई पहल की है। यहां 14 एवं 15 नवंबर 2026 को वन अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय विशेष ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल करते हुए एक विशेष ड्रोन स्क्वॉड का गठन भी किया गया है।

pench-tiger-reserve-drone-training-and-drone-squad2-6b085f54e9d0c.webp

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्रोन संचालन की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसमें ड्रोन उड़ाने की बुनियादी तकनीक, सुरक्षित संचालन, उड़ान से पहले की जांच, विभिन्न फ्लाइट मोड, कैमरा एवं सेंसर सिस्टम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में ड्रोन के उपयोग की जानकारी शामिल रही। ड्रोन संचालन से जुड़े नियमों और आवश्यक अनुमतियों के बारे में भी बताया गया। वन्यजीवों की निगरानी के दौरान निर्धारित दूरी बनाए रखने और उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाने पर विशेष जोर दिया गया।

AI और थर्मल इमेजिंग तकनीक से होगी निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में उपलब्ध कराए गए ड्रोन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक, थर्मल इमेजिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। थर्मल इमेजिंग के माध्यम से दिन और रात सहित अलग-अलग परिस्थितियों में वन्यप्राणियों एवं अन्य गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

वहीं, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से दूरस्थ क्षेत्रों की स्पष्ट तस्वीरें और वीडियो प्राप्त किए जा सकेंगे। AI आधारित तकनीक निगरानी और प्राप्त जानकारी के विश्लेषण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।

अवैध शिकार और मानव-वन्यजीव द्वंद्व पर रहेगी नजर

ड्रोन तकनीक से दुर्गम और घने वन क्षेत्रों की निगरानी आसान होगी। इसके माध्यम से वन्यप्राणियों की गतिविधियों और उनके विचरण क्षेत्रों का अध्ययन करने के साथ अवैध शिकार, अवैध मत्स्याखेट जैसी गतिविधियों की पहचान में भी सहायता मिलेगी। इसके अलावा मानव-वन्यजीव द्वंद्व की संभावित परिस्थितियों में समय रहते जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकेगी।

विशेष ड्रोन स्क्वॉड का किया गया गठन

इस पहल के तहत पेंच टाइगर रिजर्व में विशेष ड्रोन स्क्वॉड का गठन किया गया है। इसमें चयनित वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल ड्रोन का उपयोग कर वन क्षेत्र की निगरानी और संरक्षण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें।

ड्रोन तकनीक के उपयोग से वन विभाग की निगरानी क्षमता बढ़ने के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों में आधुनिक तकनीक का बेहतर समन्वय स्थापित होगा। पेंच टाइगर रिजर्व की यह पहल वन सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।