Fri, 27 Nov 2026 | 01:48:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित युवा उत्सव के दूसरे दिन युवाओं की अभिनय प्रतिभा ने मोहा मन बैनगंगा नदी पर जल्द बनेगा स्टाप डेम, विधायक दिनेश राय ने दी जानकारी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चुनरी यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु घूरवाड़ा और सुक्कम के बीच 6 माह से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, किसानों की सिंचाई ठप एलबीसी नहर के टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

तोतलाडोह जलाशय : अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 26, 2026 10:38 pm / Post views : 9

अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में
शेयर करें:

संयुक्त कार्रवाई में चार नाव और मछली पकड़ने के जाल जब्त, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ने भी दिया सहयोग

Seoni, 26 November 2026

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के तोतलाडोह जलाशय में अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों राज्यों के वन विभाग की टीमों ने जलाशय में गश्त के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ते कुछ लोगों को पकड़ा। कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चार नाव और मछली पकड़ने के जाल भी जब्त किए गए हैं।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध मत्स्याखेट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 19 नवंबर 2026 को खवासा पर्यटन सुविधा केंद्र में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के वरिष्ठ वन अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता पेंच टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश के क्षेत्र संचालक श्री देवप्रसाद जे और पेंच टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के क्षेत्र संचालक श्री रमेश कुमार ने की। बैठक में मध्यप्रदेश के उप संचालक श्री पुनीत गोयल, महाराष्ट्र के उप संचालक श्री अक्षय गजभिये सहित दोनों राज्यों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में तोतलाडोह जलाशय में अवैध मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इस गतिविधि को समाप्त करने के लिए संयुक्त गश्ती एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था।

गश्त के दौरान नाव और जाल से मछली पकड़ते मिले आरोपी

इसी समन्वय के तहत पेंच टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र की टीम ने तोतलाडोह जलाशय में गश्त के दौरान कुछ व्यक्तियों को नाव और जाल की सहायता से अवैध मत्स्याखेट करते हुए देखा। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और कुछ लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। वहीं, कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पेंच टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश और पुलिस विभाग का सहयोग लिया गया।

विभागीय जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी तुलसीराम कृष्ण बागड़े निवासी न्यू तोतलाडोह को घटनास्थल की शिनाख्त के लिए जलाशय ले जाया गया। उसकी निशानदेही पर चार नाव और मछली पकड़ने के जाल जब्त किए गए। शेष नावों एवं जालों की जब्ती सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई आरोपी गिरफ्तार

इस प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपियों में गणेश परतेती (30 वर्ष) और अशोक उइके (26 वर्ष), दोनों निवासी छेड़िया, बिछुआ (मध्यप्रदेश), जैन पुरी निवासी पवनी, देवलापार (महाराष्ट्र), रविंद्र मर्सकोले निवासी देवलापार तथा जगन धुर्वे निवासी कोलितमरा (महाराष्ट्र) शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिछुआ और महाराष्ट्र पुलिस का मिला सहयोग

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के सहायक वन संरक्षक, परिक्षेत्र अधिकारी तथा अन्य वन अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई में थाना प्रभारी बिछुआ श्री सतीश उइके, चौकी प्रभारी खमारपानी श्री मार्को और महाराष्ट्र पुलिस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

वन विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा भविष्य में भी संयुक्त गश्ती और समन्वित कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि तोतलाडोह जलाशय में अवैध मत्स्याखेट पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर इस गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।