Mon, 16 Nov 2026 | 05:27:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

सिवनी के 157 छात्रावासों पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी निरीक्षण की जिम्मेदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2026 07:40 pm / Post views : 13

सिवनी के 157 छात्रावासों पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी निरीक्षण की जिम्मेदारी
शेयर करें:

20 नवंबर तक देना होगा निरीक्षण प्रतिवेदन, अधिकारियों को विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर जाननी होंगी समस्याएं और सुविधाओं की हकीकत

Seoni, 15 November 2026

सिवनी यशो :- जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी की पहल की है। कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने जिले में संचालित कुल 157 छात्रावासों एवं आश्रमों के निरीक्षण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आदेश जारी किए हैं। इस निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर जायजा लेना है।

जारी आदेश के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।

विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर जानेंगे समस्याएं

निरीक्षण के दौरान अधिकारी केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन ही नहीं करेंगे, बल्कि छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद भी स्थापित करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, छात्रावास की व्यवस्थाओं, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इससे छात्रावासों में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

20 नवंबर तक देना होगा प्रतिवेदन

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निरीक्षण के उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में अपना प्रतिवेदन 20 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता और निर्धारित समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन की इस पहल से जिले के 157 छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा सकेगा। निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति स्पष्ट होगी तथा जहां आवश्यक होगा, वहां सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें