Wed, 11 Nov 2026 | 03:21:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

भाईचारे का संदेश : 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 11, 2026 02:33 pm / Post views : 5

108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश
शेयर करें:

दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य से कराया परिचित, बुराइयों रूपी रावण पर विजय प्राप्त कर जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का दिया संदेश

बांकी (सिवनी) यशो '- दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बंडोल एवं बांकी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बांकी में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला बांकी से जुड़ी माताओं ने 108 दीपों के साथ विशेष रैली निकालकर ग्रामवासियों को परमात्मा की याद, सुख-शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी साक्षी दीदी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने जीवन में सुख, शांति और ज्ञान का प्रकाश फैलाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने भीतर सकारात्मक विचारों और श्रेष्ठ संस्कारों का दीप प्रज्वलित करता है, तभी उसका जीवन वास्तव में श्रेष्ठ बनता है।

ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने ग्राम की सुख-समृद्धि और शांति के लिए 108 दीपों के माध्यम से कमेंट्री द्वारा विशेष योगाभ्यास कराया। इस दौरान पूरे वातावरण में आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे संत कुमार भाई ने दीपावली पर्व से मिलने वाली जीवनोपयोगी शिक्षाओं को साझा किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के आगमन पर अयोध्यावासियों ने खुशियों के दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, उसी प्रकार प्रत्येक मनुष्य को अपने भीतर की बुराइयों रूपी रावण पर विजय प्राप्त कर जीवन में खुशियों और सद्गुणों के दीप जलाने चाहिए।

कार्यक्रम में ग्राम बांकी की परमात्मा सत्संग से नियमित रूप से जुड़ने वाली माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बरसा ठाकुर, माया बघेल, मीरा ठाकुर, संगीता जंघेला सहित गीता पाठशाला की अन्य माताओं के सामूहिक सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाते हुए ग्रामवासियों को आपसी प्रेम, सद्भाव, सुख-शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष