Wed, 11 Nov 2026 | 03:44:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

मत्स्य बीज प्रक्षेत्र : स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 11, 2026 02:49 pm / Post views : 5

स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण
शेयर करें:

लखनादौन से सिवनी तक मत्स्य विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों का लिया जायजा, मत्स्य बाजार की 20 दुकानों का शीघ्र आवंटन करने के निर्देश

सिवनी यशो :-जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और मछुआ समुदाय को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग जबलपुर संभाग श्री गिरीश मेश्राम ने 10 नवंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनांतर्गत नगर परिषद लखनादौन में निर्मित स्मार्ट फिश पार्लर का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गंगेरूआ में प्रस्तावित स्मार्ट फिश पार्लर के निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में पूर्ण हो चुके स्मार्ट फिश पार्लरों का नियमानुसार आवंटन सुनिश्चित करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र लखनादौन का निरीक्षण कर उपलब्ध मत्स्य बीज की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपयुक्त समय पर नदियों में मत्स्य बीज संचयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।

संयुक्त संचालक श्री मेश्राम ने मत्स्योद्योग जिला कार्यालय का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान उन्होंने सिवनी नगर के भगत सिंह वार्ड में निर्मित मत्स्य बाजार का भी स्थानीय मछुआ समुदाय की उपस्थिति में निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में निर्मित 20 दुकानों का शीघ्र आवंटन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप संचालक मत्स्योद्योग सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष