Wed, 11 Nov 2026 | 04:25:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 11, 2026 03:08 pm / Post views : 6

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को
शेयर करें:

आशीर्वाद पैलेस में सुबह 11 बजे से होगी चुनाव प्रक्रिया, दो चरणों में होगा नई कार्यकारिणी का गठन

सिवनी यशो :- जिले के निजी विद्यालय संचालकों के संगठन को अधिक सशक्त, संगठित और सक्रिय बनाने की दिशा में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच, जिला सिवनी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन एवं निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन का निर्वाचन 12 नवंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस, बड़े ज्यारात के पास सिवनी में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इसे दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में पंजीकृत समिति के सात प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन होगा। इनमें जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव, जिला कोषाध्यक्ष एवं दो जिला सदस्यों के पद शामिल हैं। अन्य पदों पर नियमानुसार मनोनयन किया जाएगा।

दूसरे चरण में मिलेगा विकासखंडों को प्रतिनिधित्व

संगठन का विस्तार जिले के सभी विकासखंडों तक करने और प्रत्येक क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूसरे चरण में विभिन्न पदों के लिए प्रत्येक विकासखंड से एक-एक नाम प्रस्तावित किया जाएगा। इनमें जिला उपाध्यक्ष, जिला सहसचिव, जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी के पद शामिल हैं।

इसके साथ ही संगठन को बेहतर मार्गदर्शन एवं संचालन प्रदान करने के लिए कोर कमेटी का गठन भी प्रस्तावित है। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड से एक अथवा दो नाम सुझाए जाएंगे।

11 नवंबर शाम 3 बजे तक नाम भेजने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी पैनल ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंड से इच्छुक उम्मीदवारों के नाम एवं आवश्यक विवरण 11 नवंबर को शाम 3 बजे तक निर्वाचन अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

इस निर्वाचन को जिले के निजी विद्यालय संचालकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान, संचालकों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकजुटता और शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए प्रभावी पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष