Wed, 11 Nov 2026 | 03:26:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर को सीलादेही पहाड़ी स्थित मां वैष्णवी देवी धाम में अन्नपूर्णा महोत्सव प्रारंभ स्मार्ट फिश पार्लर और मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का संयुक्त संचालक ने किया निरीक्षण सिवनी सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन 108 दीपों से जगमगाया बांकी गांव, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश किसानों के कल्याण के लिए 16-17 विभागों को मिलकर काम करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में की सहभागिता, संतों का लिया आशीर्वाद बंजारी माता मंदिर के पीछे सोलर पैनल से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित खवासा के पास नागपुर-प्रयागराज जा रही बस के दो टायर फटे, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री

महामंडल विधान : लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 11, 2026 09:07 am / Post views : 5

लखनादौन में समोशरण महामंडल विधान का शुभारंभ, प्रमुख पात्रों का हुआ चयन
शेयर करें:

मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 10 से 13 नवंबर तक होगा धार्मिक आयोजन, बाजार चौक में सजेगा मुख्य पंडाल

लखनादौन यशो :- नगर में धर्म और आध्यात्मिक भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। परम पूज्य मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य एवं बाल ब्रह्मचारी विजय भैया जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित होने वाले श्री समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में विधान में शामिल होने वाले प्रमुख पात्रों का चयन किया गया।

श्री दिगंबर जैन पंचायत महासभा के मीडिया प्रभारी राजेश जैन डॉली ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव के लिए विभिन्न पात्रों का चयन किया गया है।

चयनित पात्रों में ध्वजारोहण कर्ता एवं चक्रवर्ती के रूप में सिंघई श्री दीपक जैन, चक्रवर्ती की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना जैन, सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी के रूप में श्री संजय जैन सराफ एवं श्रीमती शेफाली जैन, कुबेर इंद्र एवं इंद्राणी के रूप में श्री रितेश जैन एवं श्रीमती शिल्पा जैन, ईशान इंद्र एवं इंद्राणी के रूप में श्री सुनील जैन एवं श्रीमती आरती जैन, सनत कुमार के रूप में श्री संजय जैन एवं श्रीमती सीमा जैन तथा यज्ञनायक के रूप में सिंघई श्री अलकेश जैन एवं श्रीमती मधु जैन का चयन हुआ।

इस अवसर पर परम पूज्य मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन भी संपन्न हुए। मुनिश्री ने श्री समोशरण महामंडल विधान के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी महिमा बताई और श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

आयोजन के अंतर्गत 10 से 13 नवंबर तक नगर के बाजार चौक स्थित मुख्य पंडाल में श्री समोशरण महामंडल विधान संपन्न होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष