Tue, 17 Nov 2026 | 06:16:52 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

वैनगंगा नदी : दो सौ साल बाद भी मजबूती से खड़ा ब्रिटिशकालीन पुल, संरक्षण के अभाव में जर्जर हो रहीं दीवारें और सड़क

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 07:01 pm / Post views : 12

दो सौ साल बाद भी मजबूती से खड़ा ब्रिटिशकालीन पुल, संरक्षण के अभाव में जर्जर हो रहीं दीवारें और सड़क
शेयर करें:

वैनगंगा नदी पर बने ऐतिहासिक पुल की संरचना में उग आए पेड़-पौधे, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता; पीडब्ल्यूडी से तकनीकी जांच, मरम्मत और नवीन सड़क निर्माण की मांग

Seoni, 16 November 2026

सिवनी / छपारा यशो:- छपारा नगर में वैनगंगा नदी पर बना ब्रिटिश शासनकालीन ऐतिहासिक पुल आज भी अपनी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता की कहानी बयां कर रहा है। लगभग 200 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह पुल क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख माध्यम बना हुआ है। प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि इतनी पुरानी और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संरचना के संरक्षण एवं रखरखाव की ओर संबंधित विभाग का अपेक्षित ध्यान नहीं है।

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब पांच वर्षों से पुल की दीवारों पर पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे और झाड़ियां उग आई हैं। इनकी जड़ें धीरे-धीरे पुल की दीवारों और संरचना में फैल रही हैं। समय रहते इनकी उचित देखरेख और सुरक्षित तरीके से सफाई नहीं की गई तो जड़ें पुल की संरचना को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दूसरी ओर, पुल से जुड़ा सड़क मार्ग भी लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की जिम्मेदारी किसकी?

नगरवासियों और क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जिस पुल ने करीब दो शताब्दियों तक पीढ़ियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई है, उसका संरक्षण करना प्रशासन और संबंधित विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत का भी हिस्सा है। ऐसे में इसकी अनदेखी भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से मांग की है कि पुल की दीवारों पर उगे पेड़-पौधों और झाड़ियों को विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए। साथ ही पुल की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षण कार्य तत्काल कराया जाए। इसके अलावा लंबे समय से जर्जर पड़े सड़क मार्ग का नवीन निर्माण भी कराया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

दो सौ साल पुरानी इस ऐतिहासिक संरचना को सुरक्षित रखना केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग नागरिकों की इस मांग पर कब तक ध्यान देता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष