Tue, 17 Nov 2026 | 06:16:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

संविधान रक्षा मार्च : संविधान की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : विमल शाह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 07:34 pm / Post views : 15

संविधान की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : विमल शाह
शेयर करें:

26 नवंबर को भोपाल में होगी विशाल संविधान रक्षा मार्च, सिवनी जिला कांग्रेस ने बनाई बूथ स्तर तक ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान पहुंचाने की रणनीति

Seoni, 16 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और किसी भी मतदाता को उसके अधिकार से वंचित न किया जाए। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक विमल शाह ने जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के इंदिरा भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

vote-bachao-desh-bachao-campaign-seoni-1-6afb0d350c4ea.webp

आगामी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित होने वाली विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों, बूथ स्तर पर वोट रक्षकों की नियुक्ति, मतदाता सूची के सत्यापन तथा अभियान की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक विमल शाह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू भाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने अध्यक्षता की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

01-6afb0d48cdd3d.webp

हर बूथ पर नियुक्त होंगे वोट रक्षक, हटाए गए नामों का होगा सत्यापन

बैठक को संबोधित करते हुए विमल शाह ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मताधिकार का अधिकार प्रदान करता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मंशानुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाना है।

शाह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त कर मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन किया जाए। इस पूरी प्रक्रिया की नियमित रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को भोपाल में होने वाली संविधान रक्षा मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त करने का लक्ष्य : नरेश मरावी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुरूप वोट रक्षक अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करेगी। जिले के सभी ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ मतदाता सूची का सत्यापन भी कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में सिवनी जिले से कांग्रेसजनों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जाएंगी।

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जनसभाओं और रैलियों के माध्यम से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि संगठन की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाए और लोगों को संविधान की मूल भावना के प्रति जागरूक करे।

केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजा बघेल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष