Fri, 27 Nov 2026 | 07:19:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित

अर्पित किए श्रद्धासुमन : 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 27, 2026 12:59 pm / Post views : 4

26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शेयर करें:

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने शौर्य कलश पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Seoni, 27 November 2026

सिवनी यशो:- मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में 26 नवंबर को सिवनी के शौर्य चौक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमर बलिदानियों के आंगन की माटी से सजे शौर्य कलश पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।

seoni-shaurya-chowk-2611-martyrs-tribute-6b097e8551e3c.webp

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णलाल चंदानी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर अमर बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सभी ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति का स्मरण किया।

26/11 का वह काला दिन आज भी देशवासियों के हृदय में पीड़ा और गर्व की अनुभूति कराता है। पीड़ा उन परिवारों के लिए, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया और गर्व उन वीर जवानों पर, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्रधर्म निभाते हुए आतंकियों का मुकाबला किया।

seoni-shaurya-chowk-2611-martyrs-tribute-2-6b097e99e2b52.webp

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे राष्ट्र की चेतना और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनकर सदैव जीवित रहते हैं। उन्होंने मातृशक्ति संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य में प्रशासन सदैव हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णलाल चंदानी ने कहा कि शौर्य चौक पर आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम केवल पुष्प अर्पित करने का अवसर नहीं है, बल्कि देश के अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प भी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें