Fri, 27 Nov 2026 | 07:16:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित

अल्टीमेटम : नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 27, 2026 06:42 pm / Post views : 2

नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम
शेयर करें:

220 गेज के स्थान पर मिला मात्र 150 गेज पानी, बोनी प्रभावित होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Seoni, 27 November 2026

सिवनी / छपारा यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने थाँवरी के समीप टीएलबीसी (TLBC) नहर का निरीक्षण किया। नहर के चेन क्रमांक 1710 तक पानी नहीं पहुंचने की स्थिति सामने आने पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया।

750527-6b09819c62f32.webp

निरीक्षण के दौरान नहर के चेन क्रमांक 1377 पर स्थित पुलिया में जलस्तर की जांच की गई। यहां निर्धारित 220 गेज के मुकाबले मात्र 150 गेज पानी पाया गया। वहीं चेन क्रमांक 1710 तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत भी सही पाई गई। नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से संबंधित क्षेत्र के किसानों की बोनी का कार्य प्रभावित हो रहा है।

खेती के महत्वपूर्ण समय में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। समय पर पानी नहीं मिलने से बोनी में देरी के साथ फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक सिंह ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जलस्तर और पानी की आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।

विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर नहर के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की बोनी समय पर हो और उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले, यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुधांशु गौर, सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग एवं एसडीओ के.के. सनोडिया सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

इस अवसर पर केवलारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बघेल, जनपद सदस्य मुकेश राजपूत, इमानदार सिंह, स्वरूप मरावी, राजेंद्र पटेल, सरपंच कतरू पटेल, डॉ. रघुराज पेंकड़े, सुनहार सिंह, अर्जुन राजपूत, गोविंद दुबे, खलिक मंसूरी, सुशील झारिया, सलील मंसूरी, राकेश उइके, पूर्व जनपद सदस्य मूलसिंह उइके, चंद्रशेखर राजपूत सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें