Fri, 27 Nov 2026 | 07:16:44 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा पानी, विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम अंडर-14 प्री-नेशनल हॉकी कोचिंग कैंप में मिर्जा मीर बाबर चयनित 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर बलिदानियों को शौर्य चौक पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सेवा दूत अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश : हेमंत खण्डेलवाल ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना आवारा कुत्ते का आतंक: मासूम के हाथ का मांस नोचा, 14 टांके लगाने पड़े अवैध मत्स्याखेट पर एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी शिकंजे में पेंच के खवासा बफर में 45 दिवसीय सोलर प्रशिक्षण संपन्न, 19 युवाओं ने सीखा तकनीकी हुनर अब ड्रोन से होगी पेंच टाइगर रिजर्व की निगरानी, विशेष ड्रोन स्क्वॉड गठित

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस : बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 27, 2026 07:09 pm / Post views : 2

बाल विवाह के खिलाफ सिवनी में गूंजा जागरूकता का संदेश, कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला
शेयर करें:

27 नवंबर को पहले अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर निकाला जागरूकता मार्च, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

Seoni, 27 November 2026

सिवनी यशो:- बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा एवं अपने भविष्य का निर्णय लेने का अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ सिवनी जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए घोषित पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नागरिक समाज संगठन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट (निवसीड) द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला, जागरूकता मार्च एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

seoni-child-marriage-awareness-march-niwcyd-2-6b0987ca8099c.webp

कार्यक्रम में बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं, महिला नेतृत्वकर्ताओं, धर्मगुरुओं और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इनके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री पंकज जायसवाल, विधिक सेवा अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री ईशा बाल्मीक, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीयूष बोपचे एवं सुश्री तक्षशिला चन्द्रिकापुरे, आईसीडीएस सुपरवाइजर श्रीमती रेखा, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती सोनल सक्सेना एवं श्रीमती वर्षा बैस, बाल कल्याण समिति सिवनी की सदस्य श्रीमती रुपाली टेम्भरे, जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी संजीव राय, पैरा लीगल वालंटियर सुश्री रेखा भांगरे एवं श्रीमती प्रियंका मिश्रा, निवसीड बचपन भोपाल की कार्यक्रम निदेशक श्रीमती दीप्ति दीवान, निवसीड सिवनी के कार्यक्रम समन्वयक संजय मिश्रा एवं अनिल पटले, सुखराम धुर्वे सहित संगठन के कार्यकर्ता, सरपंच और महिला नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे।

seoni-child-marriage-awareness-march-niwcyd-6b0987e6c8e9c.webp

बाल विवाह के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा

कार्यशाला में बाल विवाह के कारणों तथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों और बाल विवाह रोकने में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग सहित सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

प्रतिभागियों ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। गांव और मोहल्ले स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाने, बाल विवाह की सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करने तथा बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विचार साझा किए गए।

बाल विवाह में शामिल नहीं होने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती ईशा बाल्मीक ने उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे किसी भी बाल विवाह में भागीदार नहीं बनेंगे और अपने आसपास कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे।

बेटियों को बचपन, शिक्षा और भविष्य चुनने का अधिकार दिलाना जरूरी : दीप्ति दीवान

निवसीड की कार्यक्रम निदेशक श्रीमती दीप्ति दीवान ने कहा कि संगठन सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथ मिलकर बाल विवाह के खात्मे के लिए लगातार काम कर रहा है। यह केवल एक अपराध समाप्त करने का अभियान नहीं, बल्कि देश की बच्चियों को उनका बचपन, शिक्षा और अपने भविष्य को चुनने का अधिकार दिलाने की लड़ाई है।

विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब बेटियां शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हों। बाल विवाह इस राह की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि जिले में शुरू हुई यह मुहिम आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है। सरकार, प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से सिवनी को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

श्रीमती दीवान ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री को देखना या दूसरों के साथ साझा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रति भी लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।

भारत में शुरू हुई मुहिम को संयुक्त राष्ट्र से मिली वैश्विक पहचान : रविकांत

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के राष्ट्रीय समन्वयक रविकांत ने बाल विवाह के खिलाफ अभियान की वैश्विक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 27 नवंबर को 'बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया। यह जेआरसी और उसके संस्थापक भुवन ऋभु के वर्षों के प्रयासों की महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक प्रस्ताव के पारित होने के समय भुवन ऋभु भी प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र में मौजूद थे। भारत में बाल विवाह रोकने के लिए शुरू हुई मुहिम को वैश्विक मंच पर मान्यता मिलना देश के लिए गर्व की बात है। यह साबित करता है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर से होती है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से वह पूरी दुनिया का आंदोलन बन सकता है।

तीन वर्षों में साढ़े छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाने का दावा

जेआरसी के अनुसार, उसके 300 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। नेटवर्क का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में देशभर में साढ़े छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए गए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि देश में बाल विवाह की दर 2019-21 में 23.3 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में घटकर 20.1 प्रतिशत रह गई। वहीं सिवनी जिले में वर्ष 2023-24 के लिए यह आंकड़ा 11.3 प्रतिशत बताया गया है।

समाज के हर वर्ग को निभानी होगी जिम्मेदारी

श्रीमती दीप्ति दीवान ने कहा कि बाल विवाह जैसे अपराध को केवल कानून और प्रशासन के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शादी में शामिल होने वाले पुरोहित से लेकर हलवाई, बैंड-बाजा संचालक और विवाह के कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक तक सभी को यह संकल्प लेना होगा कि वे किसी बाल विवाह का हिस्सा नहीं बनेंगे।

उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग एकजुट होकर इस कुरीति के खिलाफ खड़ा होगा, तभी बाल विवाह को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त सिवनी और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि निवसीड (NIWCYD) बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत नागरिक समाज संगठनों के देशव्यापी नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें