इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सिवनी यशो :- देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व त्रिविभागीय मंत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम खान ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। वहीं स्व. ठाकुर हरवंश सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जेपीएस तिवारी, मोहम्मद हनीफ खान, सुरेन्द्र करोसिया, साबिर अंसारी, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, प्रकाश सूर्यवंशी, यशपाल भलावी, राजिक अकील, रंजीत यादव, शिव सनोडिया, आदित्य मोंटू भूरा, घनश्याम सनोडिया, गिडियन टी. सिंह, एडवोकेट राजगोस्वामी, शिवदीप डहेरिया, विनोद यादव, कैलाश अवधिया, विनोद नामदेव, ठाकुर जयप्रकाश सिंह परिहार, ठाकुर सिंह डहेरिया, ईश्वर सिंह राजपूत, नब्बू भाई, एडवोकेट मिर्जा फैसल बेग, राजेन्द्र कंगाली, रवि कांवरे एवं सतेन्द्र बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।