बरघाट और छपारा क्षेत्र के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम 6:30 बजे भोपाल के लिए होंगे रवाना
Seoni, 27 November 2026
सिवनी यशो:- प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह रविवार 29 नवंबर को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बरघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजोला और छपारा विकासखंड के ग्राम पांडिवारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री राकेश सिंह दोपहर 2:30 बजे कटंगी से सिवनी जिले के ग्राम रजोला के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 3:30 बजे रजोला पहुंचकर भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे ग्राम रजोला से छपारा विकासखंड के ग्राम पांडिवारा के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे पांडिवारा पहुंचकर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह शाम 6:30 बजे छपारा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस प्रवास को लेकर बरघाट एवं छपारा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।