सिवनी में 5 से 11 जनवरी तक सप्त दिवसीय गीता प्रवचन, तनावमुक्त जीवन का मिलेगा आध्यात्मिक समाधान
Seoni 04 January 2026
सिवनी यशो:- वर्तमान भागदौड़ भरी और तनावग्रस्त जीवनशैली में मानव मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से जूझ रहा है।
ऐसे समय में श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान मानव जीवन के लिए संजीवनी सिद्ध हो सकता है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी द्वारा 5 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से ड्रीमलैंड सिटी, कटंगी रोड सिवनी में सप्त दिवसीय गीता प्रवचन माला का आयोजन किया जा रहा है।
योग शक्ति नेहा दीदी के सानिध्य में होगा आध्यात्मिक प्रवचन
इस आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला में आदरणीय योग शक्ति नेहा दीदी के पावन सानिध्य में रामायण, महाभारत एवं श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित जीवनोपयोगी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य मानव जीवन को तनावमुक्त, संतुलित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करना है।
गीता प्रवचन माला के प्रमुख विषय
- आधुनिक महाभारत काल में पांडव कौन और कौरव कौन?
- महाभारत में वर्णित युद्ध हिंसक था या अहिंसा का प्रतीक?
- गीता ज्ञान दाता कौन एवं विराट रूप का रहस्य
- महाविनाश से पूर्व स्वयं को शक्तिशाली कैसे बनाएं?
- स्वर्णिम युग का आह्वान कैसे करें?
- समय की पुकार – आत्म शुद्धिकरण क्यों है अनिवार्य?
- ज्ञान यज्ञ द्वारा स्वयं और संसार का शुद्धिकरण
समस्यामुक्त और सकारात्मक जीवन की ओर कदम
ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी द्वारा बताया गया कि यह प्रवचन माला प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने, आत्मिक शक्ति बढ़ाने और मानसिक शांति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन जीने की नई दिशा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त होगा।
नगरवासियों से सहभागिता की अपील
संस्थान ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि-
वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस सप्त दिवसीय गीता प्रवचन में सहभागी बनें और अपने जीवन को सुखमय,
संतुलित एवं आनंदपूर्ण बनाएं।
ईश्वरीय सेवा में
बी.के. ज्योति, सिवनी



