Tue, 17 Nov 2026 | 05:30:51 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

हॉकी चैंपियनशिप : महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के स्वागत में हॉकीमय हुआ भोपाल, हजारों युवाओं ने निकाली वॉकथॉन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 06:24 pm / Post views : 12

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के स्वागत में हॉकीमय हुआ भोपाल, हजारों युवाओं ने निकाली वॉकथॉन
शेयर करें:

मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकली भव्य रैली, सड़क पर हॉकी खेलकर दिया खेल से जुड़ने का संदेश

19 से 28 नवंबर तक भोपाल में सजेगा एशियाई महिला हॉकी का महाकुंभ, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

Bhopal, 16 November 2026

भोपाल यशो:- अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के बड़े आयोजन एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आगाज से पहले ही राजधानी भोपाल हॉकी के रंग में रंग गई है। आगामी 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के प्रति जनजागरूकता और शहरवासियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को भव्य हॉकी वॉकथॉन निकाली गई। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक आयोजित इस वॉकथॉन में हजारों युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

asian-womens-hockey-champions-trophy-bhopal-2026-6afafce7e6fc9.webp

वॉकथॉन में ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। हाथों में हॉकी स्टिक लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन का आकर्षण उस समय और बढ़ गया, जब मंत्री विश्वास सारंग और खिलाड़ियों ने सड़क पर हॉकी खेलकर लोगों को इस खेल से जुड़ने तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जागरूक किया। हॉकी स्टिक के साथ खिलाड़ियों और युवाओं की यह पहल शहर में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश देती नजर आई।

इस वॉकथॉन में भोपाल के खिलाड़ी, प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग,

फिटनेस प्रेमी, युवा और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर हॉकी के प्रति जुनून और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता का प्रचार करना नहीं, बल्कि भोपाल के प्रत्येक वर्ग को इस खेल महोत्सव से जोड़ना भी रहा।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल और हॉकी का रिश्ता वर्षों पुराना और गौरवशाली है। इस शहर ने देश को अनेक प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हॉकी भोपाल की खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। ऐसे में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को केवल खेल आयोजन तक सीमित न रखकर पूरे भोपाल का उत्सव बनाया जाए।

19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें लगभग 150 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी अपने कौशल, तकनीक और खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।

खेल प्रेमियों के लिए विशेष बात यह है कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इससे अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी का रोमांच प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिलेगा।

एफआईएच कैटेगरी-1 प्रमाणन हासिल करने वाला देश का दूसरा शहर बना भोपाल

अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं के क्षेत्र में भोपाल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की है। बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी मैदान को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का प्रतिष्ठित कैटेगरी-1 प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ हैदराबाद के बाद भोपाल देश का दूसरा शहर बन गया है, जिसे यह गौरव हासिल हुआ है।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार मैदान पर एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले होना भोपाल के लिए विशेष गौरव की बात है।

166 देशों में प्रसारित होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के माध्यम से 166 देशों में किया जाएगा। इससे भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ मध्यप्रदेश की खेल सुविधाओं और आयोजन क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

खेल पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा बढ़ावा

मंत्री सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों को भोपाल की सांस्कृतिक विरासत, आतिथ्य और आधुनिक खेल सुविधाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

हजारों युवाओं के हाथों में हॉकी स्टिक, सड़क पर खिलाड़ियों का खेल प्रदर्शन और शहरवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संकेत दे दिया है कि भोपाल एशियाई महिला हॉकी के महाकुंभ की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 से 28 नवंबर तक होने वाली यह प्रतियोगिता प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष