Tue, 17 Nov 2026 | 05:30:48 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला : नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 10:33 pm / Post views : 10

नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक
शेयर करें:

200 मीटर दौड़ में देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़कर हासिल किया तीसरा स्थान, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने किया सम्मानित

भारतीय सेना या BSF में भर्ती होकर देशसेवा करना चाहती हैं अंजली

Seoni, 16 November 2026

सिवनी यशो:- प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर सिवनी की बेटी अंजली कोरी (परी) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। सुनारी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय अंजली ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर जिले और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उत्तरप्रदेश के बागपत जिले स्थित विद्या कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गत 1 अक्टूबर को आयोजित 200 मीटर दौड़ में अंजली ने अपनी तेज गति, दमखम और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

इंदौर में ले रही हैं कठिन प्रशिक्षण

अंजली वर्तमान में इंदौर की मिशन फिट इंडिया एकेडमी में रहकर एथलेटिक्स का नियमित और कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खेल के प्रति समर्पण के साथ वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। उनके पिता गोविंद कोरी और माता नीतू कोरी बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं। परिवार का सहयोग और अंजली का दृढ़ संकल्प उनकी सफलता की महत्वपूर्ण ताकत बना हुआ है।

सेना या BSF में भर्ती होकर देशसेवा का सपना

अंजली का सपना केवल खेलों में पदक जीतने तक सीमित नहीं है। वह भारतीय सेना अथवा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करना और देशसेवा करना चाहती हैं। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा का यह संकल्प उनकी उपलब्धि को और भी प्रेरणादायक बनाता है।

पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने अंजली कोरी को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके देशसेवा के संकल्प की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिवनी की इस होनहार बेटी की राष्ट्रीय स्तर पर सफलता से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। अंजली की उपलब्धि जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखते हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष