Tue, 24 Nov 2026 | 07:49:16 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 25 अप्रैल से 25 मई तक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 22, 2024 09:12 pm / Post views : 289

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 25 अप्रैल से 25 मई तक
शेयर करें:

*कुरई एवं बरघाट में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 25 अप्रैल से आरंभ: कबड्डी, नेटबॉल, वॉलीबॉल और टेबिल-टेनिस का हुनर सीखेंगे खिलाड़ी* समर कैंप में जाने वाले बच्चे स्मार्ट फोन, आइपैड जैसे गजट से दूर रहते हैं कैंप में आये अन्य बच्चों से उनकी मित्रता होती है. एक नयी सोच विकसित होती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है. खेलकूद के जारिए बच्चों का शारीरिक व्यायाम भी हो जाता है और कुछ नया सिखाने को भी मिल जाता है। हमारे लिए भी यह एक सुअवसर है जहां हमे भी कबड्डी, नेटबॉल, वालीबॉल एवं टेबिल-टेनिस की बहुत सी छुपी प्रतिभाओं को खोजने का मौका मिलेगा।

कुरई यशो:- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ समस्त विकासखंड मुख्यालय में किया जाना हैै । विगत दिवस कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल से 25 मई तक 30 दिवसीय नि:शुल्क आयोजित होगा। इस संबंध में विकास खंड कुरई एवं बरघाट में आयोजित होने वाले प्रशिक्षिण शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए कुरई सहित विकास खंड बरघाट के प्रशिक्षण शिविर प्रभारी युवा समन्वयक निकेश पदमाकर ने बताया कि जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 05 वर्ष से लेकर 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं को प्रतिदिन प्रात: 06:00 बजे से 7:30 बजे एवं शाम 05:00 बजे से 7:00 बजे तक नियमित प्रशिक्षण प्रदान जायेगा. जिसमें विकासखंड कुरई में चयनित 02 खेलों में नेटबॉल का प्रशिक्षण नरेन्द्र पवार (मोबाइल नंबर 8517912317), कबड्डी का प्रशिक्षण श्री जीत विश्वास (मोबाइल नंबर 9098028745) द्वारा अग्रणी पब्लिक स्कूल मैदान, तलाब रोड़ में प्रदान किया जाना हैं. इसी प्रकार विकासखंड बरघाट के लिए चयनित 02 खेलों में टेबिल-टेनिस का प्रशिक्षण संदीप मिश्रा (मोबाइल नंबर 9425175826) द्वारा सामुदायिक भवन, नगर पंचायत परिसर पुलिस थाने के पास एवं वालीबॉल का प्रशिक्षण धनेन्द्र पवार (8518945106) द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी संबंधित खेल के प्रशिक्षकों से नि:शुल्क पंजीयन फार्म प्राप्त कर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते है प्रशिक्षण शिविर के संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए दिये गए मोबाइल नं. पर कॉल कर सकते है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें