Uncategorized

रेत खदान में चली गोली, उगली में सनसनी

खदान पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों का आमना-सामना, इमलीटोला निवासी युवक विकास पटले गंभीर रूप से घायल

निर्दोष युवक को पेट में गोली, सिवनी से नागपुर रिफर — क्षेत्र में तनाव, लोगों का आक्रोश फूटा

विधायक रजनीश सिंह बोले: “रेत माफिया की गुंडागर्दी खुलेआम, प्रशासन भी सवालों के

Seoni 19 November 2025

  सिवनी यशो:- जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीटोला (खुरसरा) स्थित रेत खदान के पास बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब खदान संचालन व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग की नौबत आ गई। इस घटना में इमलीटोला निवासी युवक विकास पटले पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल केवलारी सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया और वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर भेज दिया गया।

कैसे भड़का विवाद?

सूत्रों के अनुसार, रेत ठेकेदार राजेश पाठक से जुड़े गुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच खदान संचालन एवं इलाके पर अधिकार को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने गोली चला दी, जो सीधे विकास पटले को लगी।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूर्व नियोजित हमला था, और रेत ठेकेदारों द्वारा इलाके में धौंस जमाने की कोशिश की जा रही थी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

गोलीबारी की खबर मिलते ही उगली थाना पुलिस और केवलारी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है तथा पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर भी रही कि पुलिस ने मामले को पहले गंभीरता से नहीं लिया, जबकि क्षेत्र में रेत माफिया संबंधी शिकायतें लगातार मिलती रही हैं।

पूर्व सांसद कंकर मुजारे पहुंचे, किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद कंकर मुजारे भी उगली पहुँचे और उन्होंने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मुजारे ने कहा कि रेत खदानों में अवैध उत्खनन, हथियारबंद दबंगई और प्रशासन की चुप्पी बेहद खतरनाक संकेत हैं।

विधायक रजनीश सिंह ने कहा —

🗣️ “रेत माफिया की गुंडागर्दी अब खुलेआम चालू है। प्रशासन और खनिज विभाग माफिया के दबाव में है। दो दिन पहले भी नसीपुर घाट में पोकलैंड मशीनों से अवैध उत्खनन हो रहा था, जिसकी सूचना देने पर सिर्फ मशीन बाहर करवा दी गई, जब्ती नहीं हुई। आज हुई गोलीकांड प्रशासन की लापरवाही का सीधा नतीजा है!”

ग्रामीणों में गहरा आक्रोश — लोगों की मांग

⛔ दोषियों पर तत्काल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो
⛔ रेत माफिया और ठेकेदारों की जांच राज्य स्तर पर कराई जाए
⛔ पुलिस-खनिज विभाग की मिलीभगत की जांच हो
⛔ घायल युवक का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाए

प्रशासनीय स्थिति

  • उगली पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच शुरू

  • तीन संदिग्ध हिरासत में

  • घायल युवक नागपुर रिफर

  • क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!