*जिन्होंने माताओं-बहनों के सुहाग का सिंदूर उजाड़ा, भारतीय सेना ने , पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकाने नष्ट किये-मीना बिसेन
*ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी और जवानों के प्रति भाजपा जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया
Seoni 07 May 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना को बधाई , देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पाक प्रेरित आतंक को समूल नष्ट करने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिन्होंने पहलगाम में माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था,भारतीय सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया है। श्रीमती बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकल्प लिया था कि माताओं-बहनों का सिंदूर उजाडऩे वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी के परिणाम स्वरूप भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में की गई इस कार्रवाई में आतंकियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया है। ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकियों को भारतीय सेना का जवाब है,जिन्होंने पहलगाम हमले में 26 हमारी बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था। अब इस कार्रवाई के माध्यम से हमारे जांवाज जवानों ने उन आतंकियों और उनके आकाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश दे दिया है। हमारी सेना ने यह बता दिया है कि भारत में बेगुनाहों का खून बहाने वाले आतंकी और उनके आका पाकिस्तान में ही क्यों न छुपे हों, वे हमारी पहुंच से दूर नहीं हैं और जब भी निर्दोष नागरिकों का खून बहाएंगे उन्हें ऐसा ही सबक सिखाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत का पाकिस्तान पर देर रात एयर स्ट्राइक में आतंकीयो के 9 ठिकाने तबाह,सेना का सिंदूर ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा से 30 से 35 किलोमीटर अंदर घुस कर मारा, यह हमारी श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे भारतीय सेवा के वीर अधिकारियों और जवानों की पराकाष्ठा का परिणाम है।
*इंडियन आर्मी कर्नल सोफिया कुरैशी को बधाई* भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने कहा कि भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखकर, सुनकर हर भारतीय का सर गर्व से चौड़ा हो गया *ऑपरेशन* सिंदूर को ब्रीफ करती देश की दो बहादुर बेटियां इंडियन एयरफोर्स विंग कमांडर व्योमिका सिंह, इंडियन आर्मी कर्नल सोफिया कुरैशी जी को, उन्होंने बधाई दी और कहा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से हमारी महिलाओं की सुरक्षा भारत का मन और सम्मान और हमारे भारतीय सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है।



