WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

परामर्श दाताओं की भूमिका समाज में सामाजिक नेतृत्व पैदा करने की हो – मोहन नागर

Seoni 24 January 2025
सिवनी यशो:- म.प्र. जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकुट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित बैचलर एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के परामर्शदाताओं का आज यहां स्थानीय होटल आशीर्वाद पैलेस में 02 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त की मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला जन अभियान परिषद समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सुजीत जैन तथा संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद जबलपुर रवि बर्मन भी उपस्थित थे।

परामर्श दाताओं की भूमिका समाज में सामाजिक नेतृत्व पैदा करने की हो - मोहन नागर - Seoni News

अपने उद्बोधन में श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम का उददेश्य समाज में सकारात्मकता के भाव के साथ सामाजिक नेतृत्व पैदा करना है। उन्होंने कहा कि आपस भी लोग परिषद के एक वृहद नेटवर्क के साथ कार्य कर रहे है और यह नेटवर्क भविष्य में और भी विस्तार लेगा, तब अपनी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। श्री नागर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये शिक्षा नीति विकेन्द्रीकृत होनी चाहिये। उन्होनें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की न्याय एवं प्रशासनिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुये सभी को भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय राजा महाराजाओं की शासन की व्यवस्था प्रणाली का भी अध्ययन करने एवं आव्हान किया।

सुजीत जैन द्वारा अपन ेसंक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं परिषद से काफी समय पूर्व से हीजुडा रहा हॅू। परिषद के कार्य अनुकरणीय है उन्होनें व्यवस्थित परामर्शदाताओं को बेहतर भविष्य की शुभकांमनाएं भी दी। वहीं परिषद के संभागीय समन्वयक रवि बर्मन द्वारा परिषद की अवधारणा पाठ्यक्रम का उददेश्य और परामर्शदाताओं की भूमिका परअपनी बात रखी। इसके पूर्वजन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सारैभ शुक्ला द्वारा कार्यक्रम की भूमिका एवं उदेश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

परामर्श दाताओं की भूमिका समाज में सामाजिक नेतृत्व पैदा करने की हो - मोहन नागर - Seoni News

आज इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों से आये सी एम सी एल डी पी के परामर्शदाता गण, विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद जिला सिवनी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अनिल चौरे द्वारा किय ागया एवं आभार प्रदर्शन अफसा खान द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले सभी विकासखंडो के समन्वयक कार्यालयीन स्टाफ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!