Sun, 22 Nov 2026 | 11:27:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय होने की आहट, शिवराज को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संकेत है

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2024 12:49 am / Post views : 169

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय होने की आहट,  शिवराज को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संकेत है
शेयर करें:

किसान सम्मान निधि की 17 वीं की किस्त 18 जून को होगी जारी

  सिवनी यशो:- केन्द्र सरकार में कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे है । उन्होंने मोदी सरकार की मंशा के अनुसार आने वाले 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये है । श्री चौहान ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों की सरकार है प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली फाईल किसान सम्मान निधि पर हस्ताक्षर कर अपना संदेश दे दिया था । प्रधानमंत्री जी आगामी 18 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश के 9 करोड़ 3 लाख किसानों को बड़ा तोहफा देंगे तथा इसी दिन किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त हस्तांतरित की जायेगी ।

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय होने की आहट

केन्द्र में शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी देकर मोदी सरकार किसानों के लिये क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम कृषि क्षेत्र को उन्नत समृद्धशाली बनाने की कार्ययोजना पर केन्द्रित होकर काम प्रारंभ करेगी । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुये शिवराज सिंह चौहान ने कृषि के क्षेत्र में द्रुत गति से काम किया है । जिस प्रदेश में घरों को रोशन करने के लिये बिजली नहीं मिलती थी किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त बिजली की व्यवस्था, सिंचाई क्षमताओं में ऐतिहासिक वृद्धि, कृषि संसाधनों में सब्सिडी, बिना व्याज के कृषि आदि ऐसे किसान हितैषी कार्य मुख्यमंत्री रहते हुये शिवराज सिंह चौहान ने किये है कि कृषि उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम पायदान पर पहुँचा और कृषि कर्मण्य पुरूस्कार लगातार प्राप्त करते रहा है । जो कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुये शिवराज सिंह चौहान ने किये वैसे ही कार्य की अपेक्षा से उन्हें कृषि मंत्री बनाने की सोच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रहे होगी और समझा जा रहा है कि आने वाले समय में शिवराज सिंह चौहान इसी प्रकार का कार्य करते हुये देश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये सक्रियता से जुटे हुये दिखेंगे । शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश मे मुख्यमंत्री रहते हुये किसानों को केवल सुविधाएँ ही नहीं दी बल्कि उनके साथ हमेशा खड़े हुये दिखे किसान की उपज पर समर्थन के अलावा हमेशा बोनस देकर उन्हें प्रोत्साहित किया । प्राकृतिक आपदा के समय हर छोटी छोटी नुकसानी पर मुआवजा दिया । वर्षाे से चले आ रहे नियमों को बदलकर किसानों को अधिकतम मुआवजा देने की शुरूवात शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रारंभ की । किसानों को नुकासनी पर सब्जी भाजी तक को मुआवजा की श्रेणी में लाया गया। गाय, भैस, बैल प्राकृतिक आपदा मर जाये तो मुआवजा यहाँ तक कि मुर्गी चूजे मरने पर भी मुआवजा देकर किसानों के साथ दिखाई दिये है । शायद केन्द्र सरकार किसान के दिल पर राज करने के लिये उनसे यही अपेक्षा रख रही होगी । हालांकि प्रदेश का दायरा सीमित था अब देश में काम करना है यह उनके लिये मुश्किल तो नहीं है पर सब क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को समझने में समय लग सकता है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष