WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सेना के सम्मान में आज विशाल तिरंगा यात्रा, समाज का हर वर्ग उत्साह होगा शामिल 

तिरंगा यात्रा को  एंतिहासिक बनाने सर्व समाज की बैठक संपन्न

तिरंगा यात्रा आज शुक्रवार 16 मई को सायं 4 बजे कन्या महाविद्यालय से निकलेगी 

Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:-  भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में *राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक* कार्यक्रम के अंतर्गत  गुरूवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बारापत्थर में सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया है । बैठक तय किया गया है कि 16 मई शुक्रवार को सायं 4:00 बजे कन्या महाविद्यालय स्थित स्मारक स्थल से विशाल राष्ट्रीय तिरंगा सुरक्षा यात्रा का आयोजन होगा । 
आयोजित इस बैठक मेंं विभिन्न  समाजों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों एवं नगर के गणमान्य जनों की उपस्थिती रही सभी ने सेना के सम्मान में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य ऐतिहासिक बनाने के संबंध में अपने विचार और सुझाव दिये । उपस्थित जनों ने  समाज के हर वर्ग से अपील की है कि शौर्य के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें ।

यात्रा का मार्ग 

बैठक में तय किया कि तिरंगा यात्रा शासकीय कन्या महाविद्यालय स्मारक स्थल से शुक्रवार 16 मई को अपरान्ह 4:00 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन शुक्रवारी चौक में किया जायेगा । यात्रा के प्रारंभ भारत माता का पूजन कर शहीदो तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के पश्चात कन्या महाविद्यालय से यात्रा प्रारंभ होकर नगर पालिका चौक से होते हुये छिंदवाड़ा चौक, मठ मंदिर रोड से होते हुये ढीमरी मुहल्ला, दुर्गाचौक से गिरजाकुंड होते हुये शुक्रवारी पहुँचेगी । जहाँ यात्रा का समापान होगा । 

यह रहे उपस्थित 

तैयारियों को लेकर  संपन्न बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण जनपद अध्यक्ष, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण, सिवनी के पूर्व सैनिक , सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, पेंशनर संगठनों, धार्मिक संगठनों के प्रमुख की उपस्थिती रही। सर्व समाज ने सामूहिक रूप से आम नागरिकों से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत अयोजित हम सेना के साथ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।
 बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पं. आलोक दुबे,  प्रशांत शुक्ला, सुजीत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, संतोष अग्रवाल, अजय डागोरिया, लालमणी लालू राय, प्रेम तिवारी, राजेश त्रिवेदी, हरिओम सोनी, नितिन चौधरी, डां. दिनेश शर्मा, आशीष माना ठाकुर, राज ठाकुर, डां. अभिजीत सिंह चौहान, प्रदीप राय, आशीष नगपुरे, विनोद सोनी,  शिव सनोडिया जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडें, श्रीमती उर्मिला उईके संजय सोनी अरविंद सेन नवल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!