आदेश की अवहेलना पर वेतन रोके जाने की चेतावनी, फिर भी पालन अधूरा
कलेक्टर और प्राचार्य के आदेश के बावजूद नहीं हुआ पूर्ण पालन
Seoni 25 September 2025
सिवनी यशो:- विकासखंड छपारा के विकासखंड अधिकारी ने भीमगढ़ कॉलोनी स्थित एकीकृत माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक श्रीमति दुर्गा चौधरी को गत जनवारी माह में निर्देशित किया है कि वे तत्काल संस्था प्रभार अशोक सिहोतिया को सौंपें। आदेश का पालन न करने की स्थिति में जनवरी माह का वेतन रोके जाने की चेतावनी भी दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर (जनजातीय कार्य विभाग) सिवनी के आदेश क्रमांक 29/शिक्षा/स्था./2025 दिनांक 02 जनवरी 2025 के तहत श्री अशोक सिहोतिया को भीमगढ़ कॉलोनी स्कूल का प्रभार सौंपा जाना था। इस संबंध में प्राचार्य शा.हा.से. स्कूल कोडियामाल द्वारा पत्र भी भेजा गया था।
विकासखंड अधिकारी छपारा द्वारा जारी आदेश (कमांक/500/स्था./वि.ख./2025 दिनांक 24 जनवरी 2025) में कहा गया है कि –
“आज दिनांक तक आपके द्वारा प्रभार नहीं सौंपा गया है।
आप दो दिवस के भीतर प्रभार सौंपते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें,
अन्यथा आपका माह जनवरी 2025 का वेतन रोका जाएगा और वरिष्ठ कार्यालय को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।” आदेश के पश्चात दुर्गा चौधरी ने अशोक सिहोतिया को प्रभार तो सौंपा पर परंतु आधा अधूरा प्रभार सौंपा है और बार बार निर्देशो के बावजूद आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है ।
अशोक सिहोतिया द्वारा इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत भी करा दिया गया है ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अशोक सिहोतिया के प्राप्त पत्र के आधार पर दुर्गा चौधरी को आदेश दिये गये परंतु पालन नहीं होने पर जानकारी सहायक आयुक्त कार्यालय को प्रेषित कर दी गयी है अब जो भी कार्यवाही होगी वहीं से होगी ।
प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को
इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सिवनी,
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग,
प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोडियामाल,
संबंधित शिक्षिका श्रीमति दुर्गा चौधरी और
प्रभार हेतु नामित शिक्षक अशोक सिहोतिया को सूचनार्थ प्रेषित की गई है
https://trc.mponline.gov.in/portal/services/trc/tribal/index.aspx




