मां बैन गंगा की यात्रा पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, छपारा पहुंचकर की पूजा अर्चना
Seoni 19 December 2024
छपारा यशो:-युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार (State President of Yuva Morcha Vaibhav Pawar) बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा (Mundara, the origin place of Bainganga) से बैनगंगा की यात्रा पर निकले और 17 दिसंबर को छपारा पहुंचे जहां युवा मोर्चा के पदाधिकारीयो ने शाल श्रीफल अंग वस्त्र पहनकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया तत्पश्चात बैंनगंगा के तट पर पहुंचकर मां बैनगंगा की पूजा अर्चना कर अपनी आगे की यात्रा पर निकल कर एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के डेम भीमगढ़ कॉलोनी (Asia’s largest earthen dam Bhimgarh Colony) पहुंचे जहां ठाकुर अंकित सिंह ने उन्हें भीमगढ़ डैम (Bhimgarh Dam) की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया । प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार इस दर्शन एवं अध्ययन यात्रा पर उद्गम स्थल से संपूर्ण बेनगंगा की यात्रा करेंगे ।
इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा युवराज रागढाले (District President Yuva Morcha Yuvraj Ragdhale) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयूर दुबे नवनीत सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला कर समिति सदस्य ठाकुर अंकित सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल साहू आतिश चौहान चक्रेश सिंह ठाकुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तंतुवाय संयम जैन सार्थक अग्रवाल गगन साहू सिद्धार्थ ठाकुर चिन्नू अग्रवाल रफीक खान सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।





