छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

युवक कांग्रेस का सदस्यता अभियान 20 जून से 19 जुलाई तक चलेगा

Chhindwara 16 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में युवक कांग्रेस की टीम का जल्द ही नये चेहरों के साथ विस्तार होगा। पहले से कहीं अधिक सशक्त भी नजर आएगी युवक कांग्रेस। युवाओं को जोडऩे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने युकां के विस्तार हेतु एक माह का विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें एप के माध्यम से युवक कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी होगी साथ ही युवाओं को सदस्यता भी दिलाई जाएगी।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सक्रियता के साथ चलाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे एप का उपयोग किया जाना है।

युकां के प्रभारी एकलव्य यहाके ने बताया कि युवक कांग्रेस का सदस्यता अभियान 20 जून से प्रारंभ होकर 19 जुलाई तक एक माह ऑन लाइन संचालित होगा जिसमें आईवायसी एप के माध्यम से युवा युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसी एप से युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष के नामांकन दाखिल हुए है और वे अपना मतदान भी इसी एप से करेंगे। युकां का कार्यकर्ता व सदस्य बनने के उपरांत युकां प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष चुनने का अधिकार भी कार्यकर्ता के पास होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!