छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर देश में 30 करोड़ पेड़ लगायेंगे

छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले में 2.32 लाख पेड़ सदस्य लगायेंगे

Chhindwara 18 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रभारी महाप्रबंधक ए.के.जैन ने बताया जुलाई में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जावेगा देश में सहकारिता के 30 करोड़ सदस्य है और अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर प्रत्येक सदस्य को एक पेड़ लगाना है।
महाप्रबंधक श्री जैन ने बताया कि जिले में 2.32 लाख को.बैंक के सदस्य है, जिसमें प्रत्येक सदस्य को एक पेड़ लगाना है यह कार्य 5 जुलाई से प्रारम्भ होगा। सहकारिता को बढावा देने के लिए वर्ष भर गतिविधियां होगी जिससे सहकारिता को मजबूती मिले, सहकारिता के माध्यम से नये उद्योग खुलेंगे, कृषि उत्पादन में बढोत्तरी होगी और बचत की भावना को बढावा मिलेगा।

यह भी पढ़े –  मुख्यमंत्री का विधायक निवास में आत्मीय स्वागत

श्री जैन ने बताया कि बैंक के प्रशासक कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बैंक का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है, इस वर्ष किसानों को खाद बीज की कमी नहीं गई, बैंक डिवाजिट 987 करोड़ रूपए है, खरीफ की फसल में 730 करोड़ रूपए का ऋण वितरण का लक्ष्य था, जिसमें 728 करोड़ बांटा गया, इसी तरह रवि फसल में 200 करोड़ रूपए का लक्ष्य है, जिसमें अभी तक 127 करोड़ रूपए बांट चुके है, लक्ष्य मार्च 25 तक पूर्ण हो जावेगा। ्रकिसान को बैंक बगैर ब्याज का ऋण दे रही है, किसान समय पर ऋण पटा कर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहा है। अन्य बैंक के मुकाबले बेंक जमा पर सर्वाधिक ब्याज दे रही है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 प्रतिशत अमानतदार को 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रही है।

190 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!