नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 983 लोगों ने उठाया लाभ, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने किया ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हर्रई में हुआ स्वास्थ्य शिविर, 500 बच्चों की जांच, 70 गर्भवती महिलाओं का चेकअप और 48 यूनिट रक्तदान
Chhindwara 19 September 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल हर्रई द्वारा शुक्रवार को सिविल स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने शिविर का शुभारंभ किया और नवीन ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया।
शिविर में कुल 983 लोगों ने पंजीयन कराया, जिसमें 521 महिलाएँ और 462 पुरुष शामिल रहे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएँ वितरित की गईं। साथ ही, 500 बच्चों की सिकल सेल एनीमिया जांच, 70 गर्भवती महिलाओं का चेकअप और 600 सामान्य मरीजों की जांच की गई।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी डॉ. प्रियंक शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 48 यूनिट रक्तदान किया गया।
विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य और सेवा से जोड़ने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार सेवा भावना से जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, चिकित्सक दल, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
-
#SevaPakhwada, #SwasthyaShivir, #ChhindwaraNews, #BloodDonation, #HealthAwarenes





