WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर शीतला पटले का सख्त संदेश, राजस्व समीक्षा बैठक

लंबित राजस्व प्रकरण अब नहीं चलेंगे, तय समय में निपटें – अफसरों को दो टूक निर्देश

Seoni 17 December 2025

सिवनी यशो:- जिले में राजस्व से जुड़े लंबित मामलों पर कलेक्टर शीतला पटले ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अभिलेख सुधार सहित सभी लंबित प्रकरण तय समय-सीमा में अनिवार्य रूप से निपटाए जाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

 प्राकृतिक आपदा मामलों में देरी पर नहीं चलेगी ढिलाई

प्रभावितों को समय पर मिले राहत राशि, जांच में न हो कोताही

कलेक्टर शीतला पटले ने प्राकृतिक आपदा से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि-

प्रभावित हितग्राहियों को नियमानुसार आर्थिक सहायता समय-सीमा के भीतर दी जाए।

कलेक्टर शीतला पटले ने राजस्व समीक्षा बैठक  कहा कि –

जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही सीधे जिम्मेदारी तय करेगी।

 सायबर तहसील में पटवारी रिपोर्ट अनिवार्य,

प्रतिवेदन के अभाव में लंबित फाइलें अब स्वीकार्य नहीं

सायबर तहसील के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटवारी प्रतिवेदन के बिना कोई भी मामला लंबित न रखा जाए। साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 स्वामित्व योजना पर विशेष जोर

पात्र हितग्राहियों को शीघ्र मिलें अधिकार-पत्र

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दर्ज और लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को अधिकार-पत्रों का वितरण शीघ्र किया जाए, ताकि लोगों को संपत्ति संबंधी अधिकार समय पर मिल सकें।

 राजस्व वसूली और नरवाई प्रबंधन पर फोकस

किसानों को पर्यावरण अनुकूल तरीकों के लिए करें जागरूक

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि रबी फसल कटाई के बाद किसान हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और बेलर जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें, इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

 फार्मर रजिस्ट्री और भू-अर्जन मामलों की समीक्षा

समय-सीमा में पंजीयन और विकास कार्यों में न हो देरी

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा कर शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए चल रहे भू-अर्जन मामलों की भी गहन समीक्षा की गई।

 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान अनिवार्य

कलेक्टर शीतला पटले ने राजस्व विभाग से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कहा कि-

हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

https://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B0%C2%B1%C2%B0%C3%8E%C2%B2%C2%B7%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B4%C2%B4&pubdate=10/10/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!