Seoni 17 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को सिवनी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लोनिया, ढेंकी, तिघरा, पुसेरा और मारबोड़ी ग्रामों में पहुँचीं, जहां उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्ति, शुद्ध मैपिंग तथा रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी भी ली।
[caption id="attachment_37594" align="alignleft" width="300"]
सिवनी विकासखण्ड के ग्रामों में औचक निरीक्षण करती कलेक्टर शीतला पटले — मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जमीनी समीक्षा।[/caption]
कलेक्टर पटले ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित मैदानी अमला समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समयसीमा में इसे तेजी से पूरा करें।
कलेक्टर औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से मतदाताओं की शुद्ध मैपिंग और डिजिटलाइजेशन की गति बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेखा देखमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे