मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

पेच टाइगर रिजर्व सिवनी में दो बाघों की खूनी भिड़ंत, मादा बाघ की हुई मौत

NTCA प्रोटोकॉल के तहत किया गया पंचनामा और अंतिम संस्कार, घटना अलीकट्टा घास मैदान की

Seoni 06 August 2025

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के कर्माझिरी परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 585, अलीकट्टा घास मैदान के समीप सोमवार शाम को दो बाघों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक मादा बाघ की मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, केनाइन द्वारा पंचर मार्क के कारण हुई मौत

झाड़ियों के बीच से सुनाई दी लड़ाई की आवाज

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब दो सुरक्षा श्रमिकों को शाम के समय झाड़ियों से बाघों के लड़ने की आवाज सुनाई दी।

कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि एक बाघ, दूसरे बाघ को घायल कर जंगल की ओर खींचते हुए ले जा रहा था। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

हाथियों की सहायता से हुई जांच

झाड़ियों से घिरे होने और दृश्यता कम होने के कारण मौके पर पैदल जाना असुरक्षित था।

शाम ढल चुकी थी, इसलिए हाथियों की मदद से बाघों के पास पहुंचने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े :-पेंच टाइगर रिजर्व में अज्ञात कारणो से बाघ की मौत, यह शुभ संकेत नहीं था 

जब हाथियों पर सवार होकर वनकर्मी वहां पहुँचे तो एक अवयस्क मादा बाघ मृत अवस्था में पाई गई।

पास में दूसरा बाघ भी मौजूद था, इसलिए शव को वहीं छोड़कर निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए।

NTCA प्रोटोकॉल के तहत हुआ पोस्टमार्टम

अगली सुबह NTCA (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) के प्रोटोकॉल के अनुसार वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं पशु चिकित्सक डॉ. अमित रैकवार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया गया।

क्षेत्र संचालक देवाप्रसाद जे., NTCA प्रतिनिधि, तहसीलदार शंशाक मेश्राम, सरपंच श्रीमती कोथिका कुशराम की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर मृत मादा बाघ के शव को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया।

इस तरह की और ताज़ा खबरें सीधे पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button