Sun, 22 Nov 2026 | 11:10:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं आदिवासी समाज, जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 22, 2025 08:17 pm / Post views : 340

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं आदिवासी समाज, जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:
Chhindwara 22 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- मप्र की भाजपा सरकार और भाजपा के नेता आदिवासी हितैषी होने का झूठा ढिंढोरा पीटते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इसी सरकार में आदिवासी की जान व जमीन सबकुछ असुरक्षित है। विगत बीस वर्षों में आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को गैर कानूनी तरीके से बेचने का रिकॉर्ड कायम हुआ है। आदिवासियों की हत्या उनका शोषण और उन पर अत्याचार का नया कीर्तिमान भी भाजपा सरकार ने ही स्थापित किया है। मप्र के मंडला जिले में हुए फर्जी एनकाउंटर में मृत राष्ट्र्रीय मानव निर्दोष हिरण सिंह बेगा परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुरमू के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 9 मार्च 2025 को मप्र के मंडला जिले की तहसील बिछिया थाना क्षेत्र खटिया ग्राम खटिया लसरे टोला निवासी हिरण सिंह परते को वर्तमान भाजपा सरकार ने नक्सील बताकर उसकी हत्या कर दी। मृतक हिरण सिंह बैगा गरीब मजदूर व मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति था और वनोपज व मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करता था। भाजपा सरकार की लापरवाही व षड्यंत्र से हिरण सिंह की हत्या हुई है। इसे भी पढ़े -छिन्दवाड़ा के कलाकारो की इंस्टाग्राम रील ने मचाई धूम 1 करोड़ 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने महामहिम राष्ट्र्रपति महोद से मांग की है कि मृतक हिरण सिंह बैगा की हत्या की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जाए। वारदात में संलिप्त संबंधित थाना प्रभारी, मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक, हांक फोर्स के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जावे। पीडि़त परिवार को दो करोड़ रुपए की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाए। एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं नक्सलियों की आड़ में निर्दोष आदिवासियों के साथ प्रशासन का अत्याचार तत्काल बंद किया जाए। आदिवासी की जमीन गैर आदिवासियों के नाम की जा रही इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। छिन्दवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लॉक में गुलसी में वन विभाग द्वारा दो आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी भी सीबीआई जांच हुई किन्तु बाद में लीपापोती कर कर मामला रफादाफा कर दिया गया था आज तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसे भी पढ़े -नक्सली मुठभेड़ की न्यायिक जांच के आदेश,मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार को दस लाख सहायता राशि दी ज्ञापन प्रस्तुत करते समय गंगाप्रसाद तिवारी, रामनारायण परतेती, धीरन शाह इवनाती, शिवकुमार सिरसाम, अशोक उइके स्नेह सरेयाम, दशरथ उइके, पूनम उइके, दुर्गा सल्लाम, रेखा उइके, ब्रज सरेयाम, नारायण इवनाती, भागचंद धुर्वे, दुर्गेश उइके, मनोज मर्सकोले, राजू उइके व संजयलाल सरयाम सहित कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इसे भी पढ़े -जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त, मंत्री अनर्गल बाते कर भटका रहे ध्यान – रजनीश

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष