Tue, 24 Nov 2026 | 07:13:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल

भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष पर लगाये गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप: जाँच दल को सौंपा ज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष पर लगाये गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप: जाँच दल को सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

जाँच दल को ज्ञापन सौंपते हुये भाजपा पार्षदों ने कहा कि आमजनों की शिकायत के अतिरिक्त अन्य वित्तय अनियमित्ताएँ भी है गंभीर

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका की समस्त कार्यप्रणाली आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है । शासन के नियमों और कानून को ताक पर रखकर मनमानी की जा रही है । नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जनता की शिकायतो को देखते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राज्य स्तरीय विशेष जाँच दल का गठन करके समस्त अनियमित्ताओं की जांच प्रारंभ कर दी है ।

भ्रष्टाचार के जवंलत प्रमाण

उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर पालिका परिषद में भाजपा पार्षद दल के नेता श्री ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा बताया गया कि नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली से आमजनों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं नपा को भारी आर्थिक क्षति पहुँचाई जा रही है, तथा जो निर्माण कार्य कराये जा रहे है वह भी निम्रतम स्तर के जो परिषद द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के ज्वलंत प्रमाण है । श्री सनोडिया ने बताया कि सिवनी वासियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर की गयी शिकायतो के अतिरिक्त अनेक ऐसे मामले है जिनकी जाँच कर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना जनहित में आवश्यक है ।

मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री को भेजी प्रतिलिपि

श्री सनोडिया द्वारा बताया गया कि आज भाजपा के समस्त 14 पार्षदों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त 11 बिंदुओं का उल्लेख करते हुये एक ज्ञापन जाँच समिति को सौंंपा गया है। जिसमें बिंदूवार उन मुद्दो का उल्लेख किया गया है जिसकी जाँच कर भ्रष्टाचार को उजागर किया जाना आवश्यक है । उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री को भी ईमेल के द्वारा प्रेषित की गयी है ।

अध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

श्री सनोडिया ने बताया कि आमजनों के द्वारा की गयी शिकायत के अतिरिक्त भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर में लगी हाई मास्क लाईट की खरीदी में भ्रष्टाचार और उनके लगने वाले स्थानों को स्वार्थपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुये चिन्हित किया गया है । साथ ही डीजल की खपत और खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है अत: लाँगबुक और वाहनों की जाँच होना चाहिये । इसी तरह विभिन्न वार्डो के पार्षदों द्वारा उनके क्षेत्रों में हुये निर्माण कार्यो की शिकायत के बावजूद परिषद के अध्यक्ष के द्वारा ठेकेदारों को भुगतान किया गया है जिसकी भी जाँच की जाना चाहिये । यही नहीं नगर पालिका के अध्यक्ष द्वारा ई टेंडर की प्रक्रिया से बचने के लिये छोटे छोटे टेबिल टेंडर निकाले जा रहे है जिसके माध्यम से स्वयं के परिजनों किया जा रहा है जिसकी जाँच की जाना चाहिये।

यह 14 पार्षद रहे उपस्थित

श्री सनोडिया ने बताया कि आज जाँच अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर, श्रीमती रामकुमारी बरमैया, श्रीमती मालती पांडे, श्रीमती राजश्री संदेश बातसा , संजय भलावी, कुमारी साक्षी डागोरिया, श्रीमती अनुसुईयास पटवा, श्रीमती प्रभा दुबे, विजय मिश्रा, राजेश राजू यादव, श्रीमती गोविंदी सैयाम, श्रीमती जीतू तरूण श्रीवास एवं रविशंकर भांगरे सहित भाजपा नेतागण उपस्थित रहे । [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/06/3.pdf"]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें