मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को सिवनी, 14 अगस्त को लखनादौन में, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में होगा आयोजन

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति का संदेश, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और भारती पारधी सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Seoni Tiranga Yatra 2026: 12 अगस्त को सिवनी और 14 अगस्त को लखनादौन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा

Seoni, 07 August 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिले में दो दिवसीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे सिवनी नगर तथा 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे लखनादौन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी-बालाघाट लोकसभा सांसद भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को सिवनी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को सिवनी एवं 14 अगस्त को लखनादौन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस ग्राउंड से शुरू होगी सिवनी की पदयात्रा

12 अगस्त को आयोजित तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड, सिवनी से होगा। यात्रा बाहुबली चौक, गणेश चौक, शुक्रवारी, नगरपालिका चौक होते हुए गर्ल्स कॉलेज पहुंचेगी। इसके बाद पुरानी जेल परिसर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया जाएगा।

लखनादौन में निकलेगी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा

14 अगस्त को लखनादौन में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा नरसिंहपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय, पेट्रोल पंप चौराहा, सिहोरा, कहानी, मेहता और घंसौर होते हुए भिलाई स्थित वीर शहीद प्रवीण राजपूत की प्रतिमा तक पहुंचेगी। प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन होगा।

सिवनी तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी अजय बाबा पांडे तथा लखनादौन मोटरसाइकिल यात्रा के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी रहेंगे। जिला स्तरीय टीम में गोमती ठाकुर, संतोष नगपूरे, पीयूष दुबे, सुभाष यादव एवं हेमेंद्र गुमास्ता जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को सिवनी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को सिवनी एवं 14 अगस्त को लखनादौन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रभक्ति का जन-आंदोलन बन चुका है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक नवनीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का जन-आंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और अधिक मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह तिरंगा यात्रा भारत की आन, बान और शान तिरंगे के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

जिला संयोजक श्री ठाकुर ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा राष्ट्रभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :-

9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फोकस

छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड, हर शुक्रवार अधिकारियों को करना होगा फील्ड दौरा

सर्रा कॉलोनी में 13 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, महापौर विक्रम अहके बोले- विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

MP कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, संगठन में होगा बड़ा बदलाव 

https://www.amarujala.com/haryana/kurukshetra/chief-minister-will-start-tiranga-yatra-from-ladwa-assembly-on-10th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159058-2026-08-07

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button