Sun, 22 Nov 2026 | 10:53:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी

छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड, हर शुक्रवार अधिकारियों को करना होगा फील्ड दौरा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2026 05:23 pm / Post views : 155

छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड, हर शुक्रवार अधिकारियों को करना होगा फील्ड दौरा
शेयर करें:

Chhindwara News - छिंदवाड़ा में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: जनता के बीच रहेंगे अधिकारी, लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई

छिंदवाड़ा यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान सुशासन को लेकर बड़ा संदेश दिया। जन संवाद कार्यक्रम में जनता की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), एक तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया कि जनहित के मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एफडीडीआई ऑडिटोरियम में आयोजित अधिकारी-कर्मचारी अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

हर शुक्रवार फील्ड में रहेंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि अब प्रत्येक शुक्रवार किसी भी सरकारी कार्यालय में बैठकें नहीं होंगी। इसके स्थान पर सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि 'जन विश्वास अभियान' 7 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित किया जाएगा, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होगा तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचेगा।

दो लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार भर्ती प्रक्रिया चला रही है। उन्होंने बताया कि— बीते ढाई वर्षों में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अब 2 लाख नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। स्कूल शिक्षा में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती पूरी हो चुकी है। उच्च शिक्षा में 7 हजार से अधिक व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 17 हजार नए पदों पर भर्ती की सूचना जारी की गई है।

सितंबर-अक्टूबर तक पूरी होंगी पदोन्नतियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को उनकी सरकार ने गति दी है। वर्तमान वर्ष में शेष अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति भी सितंबर-अक्टूबर 2026 तक पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है।

नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और जन विश्वास अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
यह भी पढ़े :-
सिवनी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज से, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार देंगे संगठन को नई धार “जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन प्रबल पंच के साथ क्रीड़ा करते हैं भगवान् शंकर : ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान  https://www.facebook.com/share/p/1DU6GbBHGu/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें